कर्नाटक में 16 साल की उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम सिद्धारमैया ने किया घोषणा

Social media : कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो गया है. बता दें कि बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में सोशल मीडिया बैन की घोषणा की है. जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. फिलहाल इसके पहले भी गोवा, महाराष्ट्र, बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ राय ली जा रही है. बता दें कि इन सभी राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार द्वारा टास्क फोर्स गठित किया गया है.

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात की और कहा कि ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की थी. ऐसे में सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का फैसला किया था.

बेंगलुरू में बनेगा एआई परिसर

ऐसे में अपने बजट भाषण के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि IISC के तहत इसरो और Keonics के सहयोग से बेंगलुरु रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन के नाम से एक रोबोटिक्स और एआई परिसर स्थापित किया जाएगा. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से हो रहे दुष्प्रभाव और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले निगेटिव इफेक्ट्स को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है.

सोशल मीडिया प्रतिबंध पर केंद्र सरकार की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि बच्‍चों की उम्र को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तैयारी की जा रही है. कई देशों ने माना है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर एज बेस्ड प्रतिबंध लगाना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें :- सेल्फी और सैर-सपाटा कर लौटते समय ईरानी नौसैनिकों के युद्धपोत पर हमला, अमेरिका ने IRIS Dena को बनाया निशाना

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version