भ्रामक जानकारी फैलाना पड़ोसी देश की आदत, भारत ने UN में कश्मीर मुद्दा उठाने को लेकर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congress leader rajeev shukla: कश्मीर के मुद्दे को अनावश्यक रूप से उठाने पर बार बार पाकिस्तान को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पड़ोसी देश को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल लगातार कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश करने के साथ ही गलत जानकारी फैलाता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है.

यूएनजीए की चौथी समिति की आम बहस में, राज्यसभा सांसद ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने फिर से झूठी और फर्जी जानकारी फैलाने के लिए इस सम्मानित मंच का इस्तेमाल किया है, जो उसकी आदत बन गई है. लेकिन भारत गलत सूचना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के अभियान का समर्थन करना जारी रखेगा.

झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाना पाकिस्‍तान की आदत  

उन्होंने कहा कि एक बार फिर से पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का इस्तेमाल झूठ और फर्जी जानकारी फैलाने के लिए किया है. झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना पाकिस्‍तान की आदत बन गई है. उन्‍होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वास्तविक लोकतांत्रिक देश अलग तरीके से काम करते हैं. जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया. इससे साफ जाहिर होता है कि कोई चाहे कितने भी झूठ फैलाए जाएं,लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी.

इसे भी पढें:-मध्य पूर्व में मचेगी तबाही! अमेरिका में ट्रंप के कुर्सी संभालने से पहले ही ईरान का शुरू हो गया बुरा समय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version