अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना, एक हफ्ते में 350 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Covid Case: एक बार फिर से कोरोना वायरस कई देशों में पैर पसार रहा है. थाईलैंड-भारत हो या अमेरिका कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. जहां भारत में नए मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं अमेरिका में कोरोना से अब भी हर हफ्ते सैकड़ों लोगों की जान जा रही है.

अमेरिका में हफ्ते में 350 मौतें

अमेरिका में कोरोना अब भी जान ले रहा है, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, बीते हफ्ते 350 अमेरिकियों की मौत कोविड-19 के चलते हुई है. यह संख्या पहले के मुकाबले कम है लेकिन चिंता अभी भी बनी हुई है. एक नया सब-वेरिएंट NB.1.8.1 अमेरिका सहित एशिया, सिंगापुर और हांगकांग में फैल रहा है. वैज्ञानिकों की मानें तो यह वेरिएंट ज्यादा तेजी से फैलता है, हालांकि इसकी गंभीरता को लेकर अभी रिसर्च किया जा रहा है.

वैक्सीन की कम डोज और कमजोर इम्युनिटी बना रही है खतरा

अमेरिका में मात्र 23 प्रतिशत वयस्कों ने ही अपडेटेड वैक्सीन ली है. बच्चों में यह आंकड़ा और भी कम यानी मात्र 13 प्रतिशत है. विशेषज्ञों के अनुसार, वैक्सीन ना लगवाना और समय के साथ इम्युनिटी का कमजोर होना, दोनों मिलकर इस स्पाइक की वजह बन रहे हैं. बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में वायरस का असर अधिक हो रहा है. इसलिए 65 साल से ऊपर के लोगों को हर छह माह में वैक्सीन की दो डोज लेने की सलाह दी गई है.

क्‍या है भारत का हाल

पिछले कुछ हफ्तों से भारत के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में नोएडा में कोविड के 9 नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है. सभी मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं.

बात करें पूरे भारत की तो एक हफ्ते में 1000 से ज्यादा केस सामने आए हैं. सिर्फ आंकड़े ही नहीं, कोरोना से हो रही मौतों ने भी एक बार फिर डर पैदा कर दिया है. अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत का कारण सिर्फ कोरोना था या कोई और बीमारी. वहीं बात करें थाईलैंड की तो यहां की स्थिति बेहद खराब है. यहां पर महज एक हफ्ते में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें :- ‘कटनी चाहिए थी जंजीरें, लेकिन 1947 में काट दी गईं भुजाएं’, गांधीनगर में बोले PM Modi

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version