श्रीलंका की मदद के लिए 450 मिलियन डॉलर पैकेज का ऐलान, जयशंकर बोले-संकट में भारत का आगे आना स्वाभाविक था

Colombo: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि तूफान दित्वाह के बाद श्रीलंका में संकट के समय भारत के लिए आगे आना स्वाभाविक था. जयशंकर ने कहा कि भारत ने श्रीलंका के लिए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज की घोषणा की है. विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर श्रीलंका पहुंचे हैं. विदेश मंत्री ने पड़ोसी पहले और महासागर नीतियों के तहत श्रीलंका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंगलवार को वहां संबोधित किया.

श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिन में पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और उन्हें पीएम मोदी की एक चिट्ठी भी सौंपी है. पीएम मोदी ने इस चिट्ठी में फर्स्ट रेस्पॉन्डर के तौर पर भारत की भूमिका की पुष्टि की और श्रीलंका को 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देने का वादा किया है. कोलंबो में अपने श्रीलंकाई समकक्ष विजिथा हेराथ के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की.

पीएम मोदी के खास दूत के तौर पर हूं

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मैं यहां पीएम मोदी के खास दूत के तौर पर हूं और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के लिए एक मैसेज लेकर आया हूं. राष्ट्रपति ने आज सुबह मेरा स्वागत किया और हमने तूफान दित्वाह से हुए नुकसान पर डिटेल में बात की. पीएम मोदी का जो लेटर मैंने सौंपा, वह हमारी फर्स्ट रेस्पॉन्डर भूमिका को आगे बढ़ाता है और श्रीलंका को 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देने का वादा करता है.

श्रीलंका संकट का सामना कर रहा था

उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत इस बात पर थी कि इस वादे को कितनी जल्दी पूरा किया जा सकता है. आपके सबसे करीबी पड़ोसी के तौर पर और हमारी पड़ोसी पहले और महासागर नीति के हिसाब से यह स्वाभाविक था कि भारत ऐसे समय में आगे आए जब श्रीलंका संकट का सामना कर रहा था. हमने ऐसा तब भी किया है जब आप आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे थे.

भारतीय वायुसेना के कई हेलीकॉप्टर श्रीलंका में रहे एक्टिव

एस जयशंकर ने बताया कि हमारा एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और दूसरा जहाज आईएनएस उदयगिरी कोलंबो में मौजूद थे और उन्होंने राहत का सामान पहुंचाया और उसके बाद हेलीकॉप्टर भी तैनात किए. इसके बाद भारतीय वायुसेना के कई एमआई-17 हेलीकॉप्टर दो हफ्ते से ज्यादा समय तक श्रीलंका में एक्टिव रहे. 80 लोगों की नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टुकड़ी एक साथ पहुंची और उसने बचाव और राहत ऑपरेशन चलाए.

मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं

एस जयशंकर ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से श्रीलंका के साथ खड़ा है और मुझे यकीन है कि श्रीलंका एक बार फिर इस मुश्किल से उबरने में अपनी जबरदस्त हिम्मत दिखाएगा.

इसे भी पढ़ें. अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी ने CM Yogi की तारीफों के बांधे पुल, बोली-उनके राज में मिलता है पीड़ितों को न्याय

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version