जासूसी सीरीज तेरहान बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की होटल में मिली लाश, सुसाइड या कुछ और?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dana Eden Death: इजराइल की चर्चित प्रोड्यूसर डाना ईडन ने हाल ही में एक जासूसी सीरीज तेरहान बनाई थी, जिसने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड भी जीता था, लेकिन सोमवार को एथेंस के एक होटल रूम में मृत पाई गईं. ग्रीक अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है. जांच के दौरान शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन घटनास्थल से मिले कुछ सुरागों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, डाना ईडन इन दिनों सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग के सिलसिले में ग्रीस की राजधानी एथेंस में थीं. इसी बीच सोमवार रात यह खबर सामने आई, जिसके बाद इजराइली और ग्रीक मीडिया में हलचल मच गई.

शरीर पर थे चोट के निशान

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, डाना ईडन के गले के आसपास चोट के निशान थें और कमरे से कुछ गोलियां भी बरामद हुईं. ग्रीस के स्थानीय अखबार ने ये भी दावा किया है कि उनकी शरीर के नीचले हिस्‍से पर भी कुछ चोट के निशान देखे गए. इन तथ्यों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर डाना ईडल के मौत के वजहों का खुलासा नहीं किया जा सका है. फिलहाल, जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

मैसेज का जवाब न मिलने पर हुआ शक

इजराइली ब्रॉडकास्टर Kan की रिपोर्ट के मुताबिक, डाना के भाई की उस वक्‍त चिंता बढने लगी जब उन्होंने उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया. कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने होटल जाकर देखा. उनके भाई ने सबसे पहले डाना का शव देखा और अधिकारियों को सूचना दी.

यह घटनाक्रम मामले को और भी भावनात्मक बना देता है, क्योंकि परिवार के लिए यह गहरा सदमा है. सीरीज तेहरान के पीछे की प्रोडक्शन कंपनी Donna and Shula Productions ने The Times of Israel को दिए बयान में साफ कहा कि मौत को लेकर जो आपराधिक या राष्ट्रवादी साजिश की बातें की जा रही हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

क्या है तेहरान सीरीज?

तेरहान एक हाई-प्रोफाइल जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जो एक मोसाद एजेंट की कहानी पर आधारित है, जो ईरान के शासन में घुसपैठ करने की कोशिश करती है. यह सीरीज अपने रोमांचक प्लॉट और दमदार प्रस्तुति के लिए दुनियाभर में सराही गई. बता दें कि साल 2021 में इसने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीता और 2023 में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज सीरीज के लिए नामांकित हुई. हाल ही में इसका तीसरा सीजन 9 जनवरी को रिलीज हुआ था और इसे भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश में नहीं सुधरेगा लोकतंत्र! बीएनपी ने जनमत संग्रह को मानने से किया इंकार, अधर में लटका जुलाई चार्टर का भविष्‍य

Latest News

AI कंटेंट पर लेबल हुआ अनिवार्य! नए IT नियम लागू, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़े बदलाव

भारत सरकार ने AI से बने कंटेंट पर लेबल लगाना अनिवार्य कर दिया है. नए IT नियमों के अनुसार डीपफेक वीडियो या फोटो को 3 घंटे के भीतर हटाना होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version