बजाया ढोल, किया डांस…एक दूसरे को लगाया गुलाल…जीत के जश्न में डूबे बीजेपी समर्थक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election Result: दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म होने से महज कुछ पल ही दूर है, या यूं कहें की लगभग हो ही गया है. आम आदमी के दिग्‍गज नेता अरविंद केजरीवाल व मनीष सि‍सोदिया को हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद से बीजेपी समर्थक ने राजधानी स्थित भाजपा के मुख्यालय में जीत का जश्‍न भी मनाना शुरू कर दिया है.

जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 41 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) सीट 29 पर आगे है. वहीं, रुझान सामने आने के बाद बीजेपी समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे भी लहराए. साथ ही भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया.

बीजेपी का होगा अगला मुख्‍यमंत्री  

शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा. वहीं, कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्‍होंने कहा कि अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे.

इसे भी पढें:-Delhi Election Result 2025: AAP को लगा तगड़ा झटका, नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल

 

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version