द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर…. AAP की ‘हार’ पर स्वाती मालीवाल का रिएक्शन, याद दिलाया अपना अपमान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swati Maliwal on AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज जारी है. अब तक के सामने आए रुझानों में भाजपा की सरकार बनते दिख रही है. वहीं इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल हार गए है. बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है. पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी करारी शिकस्‍त मिली है.

स्वाती मालीवाल का पोस्ट 

इसी बीच आप के इस हाल पर स्वाती मालीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर लगी हुई है. राज्‍यसभा सांसद स्वाती मालीवाल द्वारा इस तरह के पोस्‍ट को लोग यह मान रहे हैं कि स्वाती मालीवाल ने आप और अरविंद केजरीवाल को अपने अपमान की याद दिलाई है.

लोगों ने स्वाती मालीवाल के पोस्ट का किया समर्थन

स्वाति मालीवाल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा है. इस पोस्‍ट पर लोग जमकर कमेंट कर  अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों ने कमेंट करते हुए कहा- ये केजरीवाल का अहंकार हारा है. दिल्ली की बेटी के साथ केजरीवाल ने जो सलूक किया था, ये हार उसी का नतीजा है. एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा- एक महिला का अपमान तो खुद भगवान कृष्ण नहीं देख पाए थे. ये तो फिर भी एक गिरगिट ने अपमान किया था, भगवान तो आएंगे ही किसी ना किसी रूप में. अब आपदा की विदाई हो चुकी है.

दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी भावनाओं का सम्मान. भारतीय इतिहास में जिसने भी नारी का अपमान किया वो खत्म हो गया. रावण और दुर्योधन का उदाहरण सबके सामने है. अब इस नाम में एक और नाम जुड़ गया है. लोकसभा चुनावों के मारपीट के मामले पर अलग-थलग पड़ी मालीवाल ने आप की ईंट से ईंट बजा दी है. फिलहाल इस तस्वीर के जरिए स्‍वाति मालीवाल ने सारी बात स्पष्ट कर दी है.

ये भी पढ़ें :- AAP को बड़ा झटकाः मनीष सिसोदिया 600 वोट से हारे, BJP उम्मीदवार को दी जीत की बधाई

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version