Diwali 2024: अमेरिका के लिए ऐतिहासिक होगी इस साल की दीवाली, पहली बार न्यूयॉर्क के स्कूलों में होगी छुट्टी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali in US: अमेरिका में इस समय रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों की इस बार दीवाली बेहद खास होने वाली है. क्‍योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दीवाली के मौके पर न्‍यूयॉर्क के स्‍कूलों की छुट्टी होगी. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर कार्यालय  में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम करने वाले दीलीप चौहान ने कहा कि इस बार 1 नवंबर को न्यूयॉर्क के स्कूलों में छुट्टी रहेगी.

काफी लंबे समय से चल रही थी मांग

उन्‍होंने कहा कि दीवाली के अवसर पर न्यूयॉर्क के स्कूलों में छुट्टी घोषित करवाना एक बड़ी चुनौती थी. दीलीप चौहान ने कहा कि हिंदू समुदाय के लोग पिछले कई वर्षो से इस मुद्दे पर मूवमेंट चला रहे थे. उनकी मांग थी कि दीवाली के दिन न्यूयॉर्क के स्कूलों में छुट्टी होनी चाहिए, ताकि हिंदू समुदाय के लोग आसानी से दीवाली मना सकेंगे. बता दें कि मौजूदा समय में न्यूयॉर्क में 11 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं.

व्हाइट हाउस में पहली बार 2003 में मनाई गई दीवाली

अमेरिका के वाइट हाउस में हर साल दीवाली का जश्न मनाया जाता है. ऐसे में इस बार भी 28 अक्‍टूबर को दिवाली सेलिब्रेट किया गया. बता दें कि पिछले 21 साल से अमेरिका के राष्ट्रपति अपने कार्यालय व्हाइट हाउस में दिवाली धूमधाम से मनाते आ रहे हैं. सबसे पहली बार साल 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने सबसे पहले व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरु की थी. लेकिन वो कभी निजी तौर पर दीवाली समारोह में शामिल नहीं हुए.

इसे भी पढें:-Tejas प्रोजेक्ट में बाधा बन रहा अमेरिका, भारत ने लगाया जुर्माना, हस्तांतरण की मांग

 

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version