रैली के दौरान हुए हमले पर छलका Donald Trump का दर्द, बोले- “गोली मेरे बहुत पास से होकर गुजरी…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RNC: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन औपचारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कहा, मैं आपके सामने आत्मविश्वास, शक्ति और आशा के संदेश के साथ खड़ा हूं. मैं सिर्फ आधे अमेरिका के लिए नहीं लड़ रहा हूं, मैं एक महान देश के लिए लड़ रहा हूं. अब से चार महीने बाद हमें एक अविश्वसनीय जीत मिलेगी.

भगवान ने मेरी जान बचाई है- ट्रंप

इसके बाद हम अपने देश के इतिहास में चार सबसे महान वर्षों की शुरुआत करेंगे. इस दौरान उन्होंने खुद पर हुए जानलेवा हमले को भी याद किया. ट्रंप ने कहा, वह बहुत ही दर्दनाक पल था. उसे याद तक नहीं करना चाहता. उस पल को बयां नहीं कर सकता. भगवान ने मेरी जान बचाई है. ट्रंप ने कहा कि मैं इस शाम की शुरुआत शनिवार को मेरी रैली में हत्या के प्रयास के बाद अमेरिकी लोगों की ओर दिए गए प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करके करना चाहता हूं. हत्यारे की गोली मेरी जान लेने के एक बहुत करीब से होकर गुजरी.

हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं

यह फासला एक इंच से भी कम का था. मैं आपको इस घटना के बारे में सिर्फ एक बार ही बताऊंगा, क्योंकि इसे बताना बहुत दर्दनाक है. मुझे कुछ बहुत तेज महसूस हुआ, मुझे पता था कि यह एक गोली थी और हम पर हमला हो रहा था. मैं सुरक्षित महसूस कर रहा था, क्योंकि मेरे साथ भगवान थे. गोलियां हम पर बरस रही थीं, लेकिन मैं शांत था. जनता मुझसे प्यार करती है, वे भागे नहीं. बहादुर लोग. मुझे आज रात यहां नहीं होना चाहिए था. इस मिशन में मुझे कोई नहीं रोक सकता. हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं और हम कभी पीछे नहीं हटेंगे. मैं अपनी आत्मा इस राष्ट्र को समर्पित करता हूं.

हमले के दो दिन बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए

इससे पहले, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के दो दिन बाद रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में  अपने दाहिने कान पर सफेद पट्टी बांधकर पहुंचे थे. हमले के बाद पहली बार वह सार्वजनिक रूप से नजर आए थे.

यह भी पढ़े: Hamirpur Accident: टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, जिंदा जले दो चालक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version