ट्रंप ने संयुक्त सेना के टॉप जनरल सीक्यू ब्राउन को किया बर्खास्त, लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन होंगे नए अध्यक्ष

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार देर रात अमेरिकी सेना के अध्यक्ष सीक्यू ब्राउन को सेवा से बर्खास्‍त कर दिया. अमेरिका में यह पहली बार हुआ है, जब प्रशासन बदलने पर देश के सीनियर सैन्य अधिकारी को इस तरह से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. अब उनकी जगह वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन को नया अध्यक्ष नामित किया गया है.

राष्ट्रपति ने जनरल सी.क्यू. ब्राउन को ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन के पद से हटा कर यह संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना में यह बदलाव की शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी बड़े फैसले लिए जा सकते है. बता दें कि लेफ्टिनेंट डैन कैन F-16 फाइटर जेट के पूर्व पायलेट रह चुके हैं और पिछले साल तक वह सीआईए में मिलिट्री अफेयर्स के असोसिएट डायरेक्टर के पद पर थे.

ट्रंप ने ब्राउन को दिया धन्‍यवाद

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि “मैं जनरल चार्ल्स ‘सीक्यू’ ब्राउन को हमारे देश की 40 से अधिक वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. वो एक अच्छे और सम्माननीय नेता हैं. मैं उनके और उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

ब्राउन को पद से हटाने से कई लोग हैरान

बता दें कि संयुक्त सेना के अध्यक्ष देश के सबसे उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी होते हैं जो राष्ट्रपति और रक्षा सचिव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सलाह देते हैं. इस पद पर नियुक्‍त होने वाले ब्राउन दूसरे अश्वेत अधिकारी थे, जिन्‍हें हटाए जाने पर कई लोग हैरान है.

उन्‍होंने कहा कि अब देश में नए अध्यक्ष के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल डैन “राजिन” कैन की नियुक्ति होगी. बता दें कि कैन एक अनुभवी एफ-16 पायलट हैं जिन्होंने अमेरिकी वायु सेना और नेशनल गार्ड में अपनी सेवाएं दी हैं और हाल ही में वो सीआईए में सैन्य मामलों के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे.

हटाए जाएंगे 5,400 प्रोबेशनरी कर्मचारी  

इतना ही नहीं, ट्रंप ने ये भी घोषणा की कि पेंटागन अपने बजट में कटौती करेगा और अगले हफ्ते 5,400 प्रोबेशनरी कर्मचारियों (परिवीक्षाधीन कर्मचारियों) को हटाने की योजना बना रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पांच और उच्च पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढें:-USAID की ‘चुनाव फंडिंग’ मामले में विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- बेहद परेशान करने वाली है बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version