79 साल के होने वाले है डोनाल्ड ट्रंप, क्या राष्ट्रपति पद के लिए है फिट? मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Health: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्‍द ही 79 साल के होने वाले है, ऐसे में सवाल ये है कि क्‍या वो अभी भी पूरी तरह से राष्‍ट्रपति पद के लिए फिट हैं, क्‍योंकि वो अब तक व्हाइट हाउस में निर्वाचित होने वाले सबसे बुजुर्ग शख्स हैं. ऐसे में उनकी जांच करने वाले डॉक्टर ने ट्रंप के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कहा है कि वो कमांडर इन चीफ के लिए पूरी तरह से ठीक है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के डॉक्टर कैप्टन सीन बारबाबेला ने बताया कि वो अभी भी पूरी तरह से एक्टिव हैं. हालांकि ट्रंप के एक्टिव लाइफ स्टाइल और उनके अभी तक पूरी तरह से सक्रिय रहने का क्रेडिट भी कैप्टन सीन बारबाबेला को ही जाता है.

‘बतौर कमांडर इन चीफ ट्रंप पूरी तरह से फिट‘

दरअसल, रविवार को व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर का कहना है कि बतौर कमांडर इन चीफ और हेड ऑफ स्टेट ट्रंप पूरी तरह से फिट हैं. उन्‍होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने साल 2020 में राष्ट्रपति के रूप में अपने अंतिम शारीरिक परीक्षण के बाद से 20 पाउंड वजन कम किया है. उस वक्‍त ट्रंप का वजन 244 पाउंड था, जो अब 224 पाउंड रह गया है.

आदर्श सीमा से काफी नीचे कोलेस्‍टॉल लेवल

रिपोर्ट के मुताबिक, रोसुवास्टेटिन और एजेटीमीब दवाइयों की मदद से ट्रंप के कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी समय के साथ सुधार आया है. साल 2018 में उनका कुल कोलेस्ट्रॉल 223 था, जो घटकर 140 हो गया है, जो आदर्श माने जाने वाले 200 की सीमा से काफी नीचे है.

ट्रंप ने करवाई मोतियाबिंद की सर्जरी

हालांकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने दोनों आंखों में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी, लेकिन कब इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, जुलाई 2024 में उन्होंने एक कोलोनोस्कोपी करवाई जिसमें एक डायवर्टीकुलोसिस नाम की स्थिति पाई गई. लेकिन डॉक्टर के अनुसार, ये स्थिति सामान्य है जिसमें उम्र के साथ आंत की दीवारें कमजोर हो जाती हैं और इससे सूजन हो सकती है. हालांकि, इससे पीड़ित ज्यादातर लोगों को कभी कोई समस्या नहीं होती है.

ये भी पढ़ें:-‘परमाणु हथियारों को भूल जाओ वरना…’, ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को दी कड़ी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version