हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, Trump बोले- ‘धन्यवाद, ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति’

Hyderabad: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के हैदराबाद में एक मार्ग का नाम उनके नाम पर रखे जाने पर आभार जताया है. ट्रंप ने कहा कि इस तरह सम्मानित किए गए वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं. तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम ”डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” रखा है, जिसके बाद ट्रंप ने शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर आभार जताया.

औपचारिक पट्टिका का अनावरण

ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा औपचारिक पट्टिका का अनावरण किए जाने की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ”भारत के हैदराबाद में नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’. मैं इस तरीके से सम्मानित किया गया अमेरिका का पहला राष्ट्रपति हूं. धन्यवाद.” ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन सहित अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालयों के नजदीक है.

हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को रेखांकित

तेलंगाना सरकार ने कहा कि सड़क का यह नाम अमेरिका को सम्मान देने और भारत-अमेरिका संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करने के लिए रखा गया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिसंबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था. अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी इस सड़क को पहले US कॉन्सुलेट रोड के नाम से जाना जाता था.

भारत-अमेरिका संबंध मजबूत

नाम बदलने का मकसद हैदराबाद की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में शहर की भूमिका को रेखांकित करना था. कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि हैदराबाद, भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होती साझेदारी को एक मजबूत उदाहरण है, जो द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में शहर की बढ़ती भूमिका को उजागर करता है.

इसे भी पढ़ें. ‘माता जानकी को चुराने वाले रावण के वंश का हुआ नाश, इन्होंने तो…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version