तनाव और हमलों के बीच ईरान ने अमेरिकी महिला को किया रिहा, खुश हुए ट्रंप, कर डाली तेहरान की तारीफ

Washington: अमेरिका से लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने मानवता दिखाई है. ईरान ने अमेरिकी महिला नागरिक डेना करारी को रिहा किया है. उन्हें दिसंबर 2024 में ईरान में हिरासत में लिया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तारीफ करते हुए कहा कि तेहरान ने एक अमेरिकी महिला नागरिक को रिहा कर सद्भावना दिखाई है.

सद्भावनापूर्ण कदम की सराहना

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि डेना को तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने एक अमेरिकी नागरिक को देश छोड़ने की अनुमति दी है. हम इस सद्भावनापूर्ण कदम की सराहना करते हैं. शुक्रिया ईरान. उन्होंने बताया कि डेना करारी अब सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर आ चुकी हैं और अमेरिका लौट रही हैं.

कई दिनों से सैन्य टकराव जारी

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से सैन्य टकराव जारी है. अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी फिर से लागू करने की घोषणा की थी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को कहा कि उसने नाकेबंदी तोड़कर ईरान की ओर बढ़ रहे एक जहाज को रोकने के लिए कार्रवाई की है. डेना करारी के वकील जेरेड गेन्सर ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि उनकी मुवक्किल दिसंबर 2024 से झूठे आरोपों के कारण ईरान में फंसी हुई थीं.

अपने घर लौट रही हैं डेना 

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की असाधारण और लगातार कोशिशों के कारण ही उनकी रिहाई संभव हो सकी. गेन्सर ने कहा कि डेना अब सुरक्षित हैं और अपने घर लौट रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सैन्य तनाव के बीच किसी अमेरिकी नागरिक की रिहाई अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक संपर्क का संकेत हो सकती है. हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव अभी भी बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें. Chhattisgarh: हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूटी, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version