ईरान पर हमलों के खिलाफ अपने ही देश में आलोचना झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति, सीनेटर बोले- US को युद्ध में झोंक रहे ट्रंप

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर अपने ही देश में आलोचनाओं का शिकार बन गए हैं. अमेरिकी सीनेटर मार्क वार्नर के आरोप से इस मामले में और तेजी देखने को मिली है. वार्नर ने ट्रंप पर नया फॉरएवर वॉर यानी अंतहीन युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है. अमेरिकी सीनेट की इंटेलिजेंस कमेटी के उपाध्यक्ष मार्क वॉर्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि युद्ध खत्म होने वाला है लेकिन हकीकत यह है कि अमेरिका अब भी ईरान पर हमले कर रहा है.

नए अंतहीन युद्ध शुरू

वॉर्नर ने कहा कि ट्रंप अपने वादे तोड़ रहे हैं, नए अंतहीन युद्ध शुरू कर रहे हैं और आम लोगों के खर्च बढ़ा रहे हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की बातचीत धीमी गति से आगे बढ़ रही है. अमेरिका में जनता भी लंबे सैन्य अभियान के पक्ष में नहीं दिख रही. एक सर्वे में केवल 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान तब तक जारी रहना चाहिए जब तक अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल न कर ले.

अभियान खत्म करने का समर्थन

वहीं 61 प्रतिशत लोगों ने सीमित समय के भीतर अभियान खत्म करने का समर्थन किया. एक अन्य सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं भी हो पाता है, तब भी अमेरिका को सैन्य कार्रवाई बंद कर देनी चाहिए. केवल 37 प्रतिशत लोग ही आगे सैन्य अभियान जारी रखने के पक्ष में दिखे. इस बीच अमेरिकी सेना ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश कर रही नौकाओं पर हमले किए थे.

जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी सेना ने इन्हें आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया. इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ईरान का कहना है कि होर्मुज क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के मसौदे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों की भाषा को लेकर अब भी विवाद बना हुआ है. इसी कारण समझौते को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है.

इसे भी पढ़ें. लखनऊ में सनसनीखेज घटनाः दिनदहाड़े गोली मारकर रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, तीसरी आंख की नजर में आई वारदात

Latest News

Stock Market Rally: दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, एक घंटे में निवेशकों की दौलत 7.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Stock Market Rally: दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबार की...

More Articles Like This

Exit mobile version