ट्रंप दूसरे विमान में शिफ्ट हुए तो बची जान! ईरान से मिली हत्या की धमकी पर सुरक्षा एजेंसियों का खुलासा

Washington: ईरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी मिलने के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने एक गुप्त डिकॉय ऑपरेशन चलाया. ट्रंप को जिस विमान में सार्वजनिक रूप से सवार होते देखा गया, वह असल में उनका असली सफर नहीं था. कुछ ही मिनट बाद उन्हें चुपचाप दूसरे विमान में शिफ्ट कर दिया गया. घटना 8 जुलाई 2026 की है, जब ट्रंप तुर्किये के अंकारा से रवाना होने वाले थे.

पूर्व एयर फोर्स वन विमान में सवार

टीवी कैमरों के सामने ट्रंप पूर्व एयर फोर्स वन विमान में सवार हुए. लेकिन इसके कुछ ही मिनट बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद गोपनीय तरीके से उन्हें उस विमान से निकाल लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप को एयरपोर्ट के एक कैटरिंग ट्रक के जरिए चुपचाप दूसरे हिस्से में ले जाया गया, जहां उनका इंतजार एक छोटे अमेरिकी सैन्य विमान C-32A कर रहा था. ट्रंप को इस विमान में बैठाकर रवाना किया गया.

ईरान से जुड़ी एक विश्वसनीय हत्या की धमकी

इस दौरान जिस विमान को लोग ट्रंप का विमान समझ रहे थे, वह अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गया. उसमें मीडिया और व्हाइट हाउस के कुछ कर्मचारी मौजूद थे. द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन की वजह ईरान से जुड़ी एक विश्वसनीय हत्या की धमकी थी. अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि इसी खतरे के बाद ट्रंप के विमान को बदलने का फैसला लिया गया.

हमलावरों को भ्रमित करना मकसद 

इस ऑपरेशन का मकसद संभावित हमलावरों को भ्रमित करना था, ताकि उन्हें यह पता न चल सके कि राष्ट्रपति वास्तव में किस विमान से यात्रा कर रहे हैं. इस पूरे ऑपरेशन की सबसे खास बात यह थी कि ट्रंप के साथ यात्रा कर रहे कई पत्रकारों को भी विमान बदलने की जानकारी नहीं थी. रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक दर्जन पत्रकार एयर फोर्स वन के अलग हिस्से में मौजूद थे और उन्हें राष्ट्रपति के विमान बदलने की जानकारी नहीं थी. वे उसी विमान से तुर्किये से रवाना हो गए, जबकि ट्रंप पहले ही दूसरे विमान में शिफ्ट हो चुके थे.

इसे भी पढ़ें. ‘किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं’, विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version