एक घंटे में फिनिश हुआ वेनेजुएला और एक हफ्ते में ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ, कहा-इतिहास की सबसे बेहतरीन मिलिट्री रेड्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि 1 घंटे में वेनेजुएला और एक हफ्ते में ईरान खत्म हो गया.ट्रंप ने वेनेजुएला रेड्स पर अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि ये दुनिया के इतिहास की सबसे बेहतरीन मिलिट्री रेड्स में से एक थी.

बता दें कि अमेरिकी सेना ने जनवरी 2026 में वेनेजुएला पर ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाकर हवाई हमले किए, इसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके आवास से बंदी बना लिया था, जिसे मादक पदार्थों की तस्करी के मुकदमे के लिए अमेरिका ले गई थी.

6 जुलाई को निकलेगा खामेनेई का जनाजा जूलुस

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान को लेकर तेवर ऐसे समय में देखने को मिले हैं, जब ईरान के सर्वोच्च लीडर रहे अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार होने जा रहा है. बता दें कि अमेरिका और इजरायली हमलों में जान गंवाने वाले अयातुल्लाह अली खामेनेई के पार्थिव शरीर के लिए विदाई समारोह और प्रार्थना सभा तेहरान के ग्रैंड मोसाला में 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, और जनाजा जूलुस 6 जुलाई को निकलेगा.

ईरान के पास कभी नहीं होगा परमाणु हथियार

ट्रंप ने देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पिछले हफ्ते ईरान के साथ टकराव खत्म करने और, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. ऐसा पहले कोई भी राष्ट्रपति नहीं कर सका. इसके साथ ही उन्होंने ये भी दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा.

मीनाब में हमला किसने किया ये स्पष्ट नहीं

इस बीच ट्रंप ने इस बात पर भी शक जताया कि क्या वाकई ईरान के मीनाब में गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले के लिए अमेरिकी सेना जिम्मेदार थी. बता दें कि ईरान ने इसके लिए अमेरिकी सेना को जिम्मेदार ठहराया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ये साफ नहीं है कि मीनाब में हमला किसने किया. हर तरफ मिसाइलें उड़ रही थीं. किसी ने कहा कि ये अमेरिकी मिसाइलें थीं. ये हो सकता है कि यह हमारी मिसाइलें न हों. मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा जिससे मुझे इस बात पर यकीन हो कि यह हमारी मिसाइल थी.

 

Latest News

‘इतिहास का वह पल कई जिंदगियों को तहस-नहस कर गया’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भावुक हुए PM Modi

Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas: आज 14 अगस्त को देश ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रहा है. इस त्रासदी भरे दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version