उदयपुर की ग्रैंड शादी में शामिल होने भारत आ रहे ट्रंप जूनियर, आगरा में ताज का भी करेंगे दीदार

Donald Trump Jr. India Visit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को आगरा पहुंच रहे हैं. बता दें कि वे आगरा पहुंचने के बाद सबसे पहले ताजमहल का दीदार करेंगे. इसके बाद वह राजस्थान के उदयपुर जाएंगे, इसके साथ ही वहां वे एक भारतीय-अमेरिकी जोड़े की शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग में शिरकत करेंगे. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह उनका भारत का दूसरा दौरा है और इसके पहले वह फरवरी 2018 में दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता आए थे. ये भी बता दें कि इस बार वे अकेले नही उनके साथ 40 देशों से 126 खास मेहमान भी भारत आ रहे हैं. ऐसे में मीडिया का कहना है कि ट्रंप जूनियर अपने निजी विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में शानदार शादी का आयोजन

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 21 और 22 नवंबर को उदयपुर के झील पिचोला के बीच बने जग मंदिर पैलेस में एक शानदार शादी का आयोजन होने जा रहा है. इसके साथ ही दुनिया भर में यह जगह अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए मशहूर है. बता दें कि शादी में कई बड़े भारतीय राजनेता और फिल्मी सितारे भी पहुंच रहे हैं, इसी वजह से उदयपुर सुरक्षा को लेकर काफी कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इतना ही नही बल्कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की एक टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है. साथ ही सुरक्षा को लेकर लगभग 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, बता दें कि इसमें जिनमें एसीपी और एडीसी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं.

उदयपुर के इस होटल में ठहरेंगे जूनियर

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर उदयपुर में ‘द लीला पैलेस होटल’ में ठहरेंगे. ऐसे में उदयपुर को अपनी संस्कृति, झीलों और शाही महलों की वजह से भारत का सबसे खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है. इसके पहले भी यहां और भी कई बड़े सितारों की शादी या प्री-वेडिंग सेरेमनी हो चुकी है. इनमें प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनास, रवीना टंडन, नील नितिन मुकेश और हार्दिक पांड्या समेत कई जाने-माने नाम शामिल हैं. ऐसे में एक बार फिर उदयपुर एक हाई-प्रोफाइल शादी की वजह से सुर्खियों में है, और यह अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बेटे समेत तमाम सिलेब्रिटी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें :- भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर ट्रंप का नया दावा, कहा- 350% टैरिफ की…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version