अरबों डॉलर की अनुदान कटौती वाले ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ मुकदमा, अमेरिकी राष्‍ट्रपति को बड़ा झटका

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्‍होंने अनुदान में अरबों डॉलर की कटौती करने का फैसला लिया गया है. दरअसल, अमेरिका में 20 से अधिक राज्यों और वाशिंगटन डीसी के अटॉर्नी जनरलों ने ट्रंप प्रशासन की ओर से अनुदान में अरबों डॉलर की कटौती को चुनौती देते हुए मंगलवार को संघीय अदालत में एक वाद दायर किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, बोस्टन में दायर किए मुकदमे में न्यायाधीश से ट्रंप प्रशासन को अनुदान में कटौती करने से रोकने का अनुरोध किया गया है. मुकदमे में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ने जनवरी से संघीय नियमन की एक अस्पष्ट धारा का उपयोग करके विभिन्न कार्यक्रमों और हजारों अनुदानों को रद्द किया है, जो पहले राज्यों व अनुदान प्राप्तकर्ताओं को प्रदान किए गए थे.

इस दौरान वादियों ने तर्क दिया कि  बदली प्राथमिकताओं को आधार बनाकर अनुदान समाप्त करने के लिए धारा का इस्तेमाल करने का निर्णय गैरकानूनी है.

इसे भी पढें:-TTP के साथ मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास शाह, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version