दोबारा अमेरिका के आक्रामक कार्रवाई की उम्मीद न करें नेतन्याहू, ईरान पर हमले को लेकर अ‍मेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्‍थलों को निशाना बनाने के बाद राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि वह आगे अमेरिका से आक्रामक सैन्य कार्रवाई की उम्मीद न करें. इस बात की जानकारी को व्‍हाइट हाउस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी द्वारा दी गई है.

अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला  करने के बाद ट्रंप ने कहा कि अब युद्ध रोकने और कुटनीतिक वार्ता की ओर लौटने का समय आ गया है. अमेरिकी अधिकारी ने संकेत दिया कि अमेरिका ने ईरान द्वारा उत्पन्न किसी भी आसन्न खतरे को दूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति के इस रुख को समझते हैं कि अमेरिका की इस स्थिति में सैन्य रूप से और अधिक शामिल होने की इच्छा नहीं है.

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर रचा इतिहास

हालांकि 12 दिनों तक चलें इस युद्ध का अब अंत हो चुका है. दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है, जिसके लिए नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम को धन्यवाद भी दिया है. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने सिर्फ डिफेंसिव ही नहीं बल्कि आक्रामक भूमिका भी निभाई. बता दें कि अमेरिकी सेना ने फोर्डो न्यूक्लियर सेंटर सुविधा पर हमला किया. ऐसा पहली बार हुआ कि अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर इतिहास रचा और एक सैन्य अभियान को अंजाम दिया. उन्‍होंने कहा कि इस हमले में ईरान के दर्जनों मिसाइल फैक्ट्रियां, लॉन्च साइट्स और स्टोरेज हाउस को पूरी तरह नष्ट किए गए.

इसे भी पढें:- TTP के साथ मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास शाह, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

Latest News

UPI New Rule: QR कोड स्कैन करते ही दिखेगा खाताधारक का असली नाम, 1 जून से लागू हुआ नया नियम

1 जून से UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू हो गया है. अब QR कोड स्कैन करने पर भुगतान से पहले खाताधारक का असली बैंक-रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा, जिससे फ्रॉड और गलत ट्रांसफर की संभावना कम होगी.

More Articles Like This