मेडिकल रिपोर्ट में ट्रंप के हाथों पर नीले निशान का भी खुला राज, डॉक्टर बोले-स्वास्थ्य बेहतर लेकिन…?

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा मेडिकल रिपोर्ट ने उनकी फिटनेस और कार्यक्षमता की पुष्टि करके आलोचकों की अटकलों पर विराम लगा दिया है. हाथों पर नीले निशानों का राज खोलते हुए डॉक्टरों व खुद ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यह खून पतला करने वाली ‘एस्पिरिन’ के नियमित और अधिक सेवन का दुष्प्रभाव है. दरअसल, मंगलवार को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में राष्ट्रपति की चिकित्सकीय जांच कराई गई थी. ट्रंप के चिकित्सक ने यह जानकारी दी.

बेहतर स्थिति में है अमेरिकी राष्ट्रपति 

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. शॉन बार्बाबेला और 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य बेहतर स्थिति में है. ट्रंप सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं. डॉ. सीन बार्बाबेला द्वारा शुक्रवार देर रात जारी चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप का सीटी स्कैन किया गया तथा हृदय संबंधी जांच, कैंसर जांच और अन्य निवारक स्वास्थ्य आकलन किए गए.

सब कुछ बिल्कुल सही रहा

ट्रंप (79) ने मंगलवार को तीन घंटे की जांच के बाद कहा कि सब कुछ बिल्कुल सही रहा. रिपोर्ट में ट्रंप के हाथों पर नीले निशान का भी जिक्र है, इसमें इन्हें बार-बार हाथ मिलाने से कोमल ऊतकों में होने वाली मामूली जलन बताया गया है. इसके अनुसार, यह एस्पिरिन थेरेपी का एक सामान्य और हानिरहित दुष्प्रभाव भी है. पिछले साल व्हाइट हाउस ने बताया था कि ट्रंप क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैरों में खून जमा हो जाता है. उनकी हालिया जांच रिपोर्ट में पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन का जिक्र है, लेकिन साथ ही कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति में सुधार हुआ है.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप की Strait of Hormuz पर चेतावनी, ईरान की नई टोल व्यवस्था का समर्थन करने वाले देशों पर लगा सकते हैं प्रतिबंध!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version