ट्रंप के बिटकॉइन पकड़े हुए गोल्डन स्टैच्यू पर विवाद, डिजिटल करेंसी के भविष्य को लेकर…

Donald Trump : अमेरिका में अमेरिकी संसद के बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिटकॉइन पकड़े हुए एक विशाल और आकर्षक 12 फुट ऊंची स्वर्ण प्रतिमा लगाई गई है. बता दें कि ट्रंप के इस गोल्डन स्टैच्यू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है. डोनाल्‍ड ट्रंप के इस स्टैच्यू को लेकर एक तरह लोग जहां रोमांचक हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप की प्रतिमा का अनावरण ऐसे समय में हुआ है, जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों की तरफ से इस प्रतिमा को बनाने के लिए फंड किया गया है. इस मामले को लेकर आयोजकों का कहना है कि इस प्रतिमा का उद्देश्य डिजिटल मुद्रा के भविष्य के साथ मौद्रिक नीति संघीय सरकार की भूमिका पर बहस छेड़ना है.

सोशल मीडिया पर ट्रंप के स्टैच्यू का फोटो हुआ वायरल

इसके साथ ही इस प्रतिमा को लेकर कई लोगों का कहना है कि ये गोल्डन स्टैच्यू क्रिप्टोकरेंसी के लिए ट्रंप के मुखर समर्थन को श्रद्धांजलि देती है. लोगों ने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि यह पूरे दिन पर्यवेक्षकों का ध्यान आकर्षित करेगी. जानकारी देते हुए बता दें कि ट्रंप के इस स्टैच्यू के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और उनकी इस प्रतिमा की काफी प्रशंसा भी की गई.

ब्याज दरों में कटौती की बनाई गई योजना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 के बाद पहली बार फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में एक चौथाई अंक की कटौती की घोषणा की है. बता दें कि इस कटौती के जरिए अल्पकालिक ब्याज दर 4.3 प्रतिशत से घटकर 4.1 प्रतिशत हो जाएगी. इस मामले को लेकर केंद्रीय बैंक ने खुलासा किया है कि इस वर्ष दो बार और ब्याज दरों में कटौती की योजना बनाई है.

मीडिया रिपोर्ट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी केंद्रीय बैंक प्रमुख के बीच संबंधों को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में ब्याज दरों में कटौती के अहम फैसले को लेकर सबकी नजरें ट्रंप के रिएक्शन पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें :- टैरिफ को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति का ट्रंप पर फूटा गुस्सा, कहा- ‘दुनिया के सम्राट नहीं…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version