‘कोई चिंता नहीं, यह युद्ध हम जीत रहे हैं..!’, ईरान के शांति प्रस्ताव के बीच बढते तनाव पर बोले ट्रंप

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से चल रहे तनाव के बीच बडा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान को लगता है कि मैं इससे थक जाऊंगा या ऊब जाऊंगा या मुझ पर कुछ दबाव आ जाएगा, लेकिन कोई दबाव नहीं है, बिल्कुल भी दबाव नहीं है. हमें पूरी जीत मिलेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम बेहद कमजोर और नाजुक स्थिति में है.

यह अपनी सबसे कमजोर स्थिति

ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध पर उसके शांति प्रस्ताव को एक दिन पहले पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुए खारिज कर दिया था. शांति प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद ईरान के साथ युद्धविराम पर एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति के कार्यालय) में पत्रकारों से कहा कि यह अपनी सबसे कमजोर स्थिति में है… उन्होंने जो बकवास हमें भेजा, उसे पढ़ने के बाद… तो यह गंभीर नाजुक स्थिति में है.

वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण

ट्रंप को रविवार को ईरान का प्रस्ताव मिला, जिससे उम्मीद जगी थी कि इससे ईरान के साथ 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने में कोई सफलता मिल सकती है. इस युद्ध ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे कई देशों में ईंधन की कमी हो गई है. उन्होंने रविवार को अपने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि मैंने अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया पढ़ी है.

यह पूरी तरह से अस्वीकार्य

मुझे यह पसंद नहीं आया, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. अमेरिका और इजराइल के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद आठ अप्रैल से हमले रोक दिए गए हैं, जब युद्धरत पक्षों ने युद्धविराम पर सहमति जताई थी. अमेरिका और ईरान स्थायी रूप से शत्रुता समाप्त करने के लिए एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

इसे भी पढ़ें. Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा ने ली असम के सीएम पद की शपथ, ये 4 विधायक भी बने मंत्री

Latest News

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोगन और नेतन्याहू में जुबानी जंग

Iran Israel War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग...

More Articles Like This

Exit mobile version