रूस के इस फैसले से चिढ़ा अमेरिका, ट्रंप ने परमाणु हथियार को लेकर 33 साल बाद दिया ये आदेश

Donald Trump : वर्तमान में परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने बड़ा आदेश दिया है. बता दें कि रूस के साथ विवाद को बीच ट्रंप के मंत्रालय ने परमाणु हथियारों की टेस्टिंग का फैसला किया है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि यह टेस्टिंग रूस और चीन के परमाणु हथियारों के बराबर होगी. इस मामले को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है और कहा कि अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के जरिए ट्रंप ने कहा कि ”अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं. उन्‍होंने कहा कि यह उपलब्धि मेरे पहले कार्यकाल के दौरान हासिल की गई थी और इसमें मौजूदा हथियारों का पूरा अपडेट किया गया. इस मामले को लेकर उनका कहना है कि इन हथियारों की खतरनाक शक्ति के कारण मुझे यह काम करना पसंद नहीं था, लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था!”

चीन-रूस के बराबर होगी अमेरिका की टेस्टिंग

इतना ही नही बल्कि उन्होंने रूस का भी जिक्र किया और कहा कि ”रूस दूसरे स्थान पर है और चीन काफी पीछे तीसरे स्थान पर है. लेकिन उन्‍होंने ये भी कहा कि अगले पांच सालों में चीन उनकी बराबरी कर लेगा. इसके साथ ही और भी कई देशों के परीक्षण कार्यक्रमों को देखते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने रक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वे हमारे परमाणु हथियारों की टेस्टिंग उनकी बराबरी पर करें. यह प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी.”

परमाणु हथियारों की टेस्टिंग शुरू करेगा अमेरिका

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिका ने 1992 से अभी तक परमाणु हथियारों की टेस्टिंग को खुद ही रोक रखा था, लेकिन अब जाकर वह टेस्टिंग शुरू करेगा. जानकारी देते हुए बता दें कि रूस ने 21 अक्टूबर को न्यूक्लियर पावर्ड मिसाइल का टेस्ट किया था. ऐसे में ट्रंप ने इसे गलत ठहराया था और कहा कि व्लादिमीर पुतिन मिसाइल टेस्टिंग की जगह युद्ध रोकने के मामले पर काम करें. इसके साथ ही यूक्रेन के साथ चल रही उसकी जंग पर ट्रंप ने कहा कि इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें :- दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच स्थिर होंगे संबंध! बुसान में ट्रंप और जिनपिंग की शुरू हुई बैठक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version