अमेरिकी राष्ट्रपति और मीडिया के बीच अनबन, टीवी नेटवर्क्स ने ट्रंप को ही कर दिया बॉयकॉट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump vs Media: अमेरिका में मीडिया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनातनी का माहौल है. दरअसल, अमेरिका के टीवी नेटवर्क्स ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रमों की टीवी कवरेज का एक बड़ा हिस्सा रोक दिया.  या यूं कहे कि एक तरह से व्हाइट हाउस का ही बॉयकॉट कर दिया है.

यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश के विरोध में लिया गया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के तीन बड़े मीडिया संस्थानों CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस में आने से रोक दिया था. हालांकि ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ तीनों मीडिया संस्थान कोर्ट भी पहुचें थे. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधते रहे हैं और अब उन्होंने इसे और तेज कर दिया है.

ट्रंप का फैसला और मीडिया ने किया बॉयकॉट

ट्रंप के इस फैसले के बाद पूरी अमेरिकी मीडिया एक हो गई. ऐसे में सोमवार को अमेरिका के पांच बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने कहा कि वे व्हाइट हाउस की “पूल कवरेज” रोक रहे हैं. बता दें कि पूल कवरेज में एक टीवी नेटवर्क पूरे दिन व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है और फिर वह फुटेज बाकी सभी टीवी चैनलों को उपलब्ध कराता है. अब इन टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने इसी पूलकवरेज को रोक रहे हैं और यह फैसला CNN के समर्थन में लिया.

लोगो को सरकार के बारे में जानने के पूरा अधिकार

दरअसल, सोमवार को व्हाइट हाउस की टीवी पूल कवरेज की जिम्मेदारी CNN की थी. इस बीच ABC, CBS, CNN, फॉक्स और NBC ने कहा कि “लोगों के लिए अपनी सरकार के बारे में सही और स्वतंत्र जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है. किसी भी सरकार को किसी न्यूज संस्था की रिपोर्टिंग पसंद न आने के कारण उस पर रोक नहीं लगानी चाहिए.”

ऐसे में सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए ट्रंप की यात्रा की टीवी कवरेज नहीं हुई. सोमवार को जब उन्होंने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अपने नए हेलीपैड का उद्घाटन किया, तो मानो लग रहा था कि जैसे कोई हवा में चिल्ला रहा हो.

ट्रंप ने मीडिया को बताया ‘कैंसर’

CNN और MS NOW ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर ट्रंप के इस बैन को तुरंत हटाने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि यह बैन अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन (फर्स्ट अमेंडमेंट) का उल्लंघन है. यह संशोधन अमेरिका में लोगों को बोलने की आजादी का अधिकार देता है. लेकिन ट्रंप अपने फैसले से पीछे नहीं हटे, बल्कि उन्होंने मीडिया को कैंसर बताया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तक कहा. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर कहा कि “व्हाइट हाउस फ्री प्रेस पर हमला नहीं कर रहा है, जिसे मैं बहुत महत्व देता हूं.” यह फेक न्यूज पर हमला कर रहा है, जो हमारे प्यारे अमेरिका में कैंसर की तरह बढ़ गई है.

व्हाइट हाउस ने ‘TRUMP TV’ लॉन्च किया

मीडिया से इस तकरार के बीच ही व्हाइट हाउस ने सोमवार को “ट्रंप टीवी” लॉन्च किया. यह 24/7 चलने वाला एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने भाषण और उनकी सरकार की घोषणाएं व अपडेट दिखाए जाएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version