डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा AI का डर! बोले- इंसानों को हो सकता है खतरा

Donald Trump Wants AI Kill Switch : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को एआई का डर सता रहा है. ऐसे में उनका कहना है कि एआई में लगातार हो रहे विकास को कंट्रोल में रखने के लिए एक ‘किल स्विच’ की जरूरत है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि यह एनस्योर किया जाए कि लगातार हो रहे विकास से ऐसी स्थिति नहीं आएगी, जहां मानवता के अस्तित्व पर ही खतरा आ जाएगा. ऐसे में ट्रंप ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी बैंकिंग जैसे कई सेक्टरों को सिक्योर और एफिशिएंट बना देगी, लेकिन इससे कई खतरे भी जुड़े हुए हैं.

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि एआई ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो कि बैंकिंग सिस्टम को बेहतर और सुरक्षित बना सकती है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि इस टेक्नोलॉजी पर सरकारी सुरक्षा नियमों की जरूरत है और एक ‘किल स्विच’ भी होना चाहिए. जानकारी के मुताबिक, ट्रंप का यह बयान एक्सपर्ट्स की उन वॉर्निंग के बाद आया है,

नए एआई मॉडल को लेकर चिंता जताई

जिसमें एंथ्रोपिक के नए एआई मॉडल को लेकर चिंता जताई गई है. इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मॉडल कॉम्प्लेक्स साइबर अटैक को बढ़ा सकता है, बता दें कि इसकी वजह से बैकिंग सेक्टर के सामने बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. फिलहाल एंथ्रोपिक ने अभी तक इन वॉर्निंग को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इस मॉडल का प्रीव्यू सबके लिए अवेलेबल नहीं होगा.

Anthropic का मॉडल इतना पावरफुल

बता दें कि Anthropic का मॉडल इतना पावरफुल है कि कंपनी ने इसे अभी तक पब्लिक के लिए रोलआउट नहीं किया है. इसके साथ ही एंथ्रोपिक ने अभी लगभग 40 कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है, जो कि इस मॉडल को टेस्ट करेगी. जानकारी के मुताबिक, यह मॉडल सॉफ्टवेयर में छिपे बग्स को ढूंढ सकता है. जो साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल की मदद के लिए लाया गया है. यह प्रोटेक्शन के साथ-साथ एक्सप्लोयटेशन के लिए भी यूज हो सकता है.

एआई में विकास को लेकर आ रही वॉर्निंग

इसके साथ ही एआई में तेजी से हो रहे विकास को लेकर वॉर्निंग देने वाली ट्रंप अकेले व्यक्ति नहीं है. ऐसे में एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले कनाडा के कंप्यूटर साइंटिस्ट योशुआ बेंगियो भी ऐसी चेतावनी दे चुके हैं. ऐसे में उनका मानना है कि एआई इंसानी कंट्रोल से बाहर होना शुरू हो गई है. अब एआई कंपनियों को अपने मुनाफे से ज्यादा सेफ्टी पर ध्यान देने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें :- ‘कयामत की रात…’, रूस ने कीव पर बरसाए 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें, 16 लोगों की मौत

Latest News

Adhikmas Masik Krishna Janmashtami 2026: पुरुषोत्तम मास में कब रखा जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

अधिकमास में पड़ने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 8 जून 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व.

More Articles Like This

Exit mobile version