Donald Trump Warns Iran : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कुछ ही समय पहले हुए हमले का बचाव करते हुए जोर दिया और कहा कि ईरान के हाथ परमाणु हथियार कभी नहीं लगने चाहिए. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि अगर ईरान के पास ऐसा हथियार आ गया तो वह इसे तुरंत इस्तेमाल कर देगा, जिससे पूरा मध्य पूर्व तबाह हो सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं नहीं चाहता कि जंग हो. ईरान के नेता हिंसक और क्रूर लोग हैं, जिन्होंने पिछले 3 हफ्तों में 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है’.
ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह कमजोर- ट्रंप
इसके साथ ही परमाणु हथियारों को लेकर ट्रंप का कहना है कि ‘ईरान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करके पूरा मध्य-पूर्व उड़ा देंगे, सिर्फ इजरायल नहीं.’ ऐसे में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पिछले 2 हफ्तों में अमेरिका के हमले ने ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह कमजोर कर दिया है. उन्होंने बताया कि अब ईरान के पास नौसेना, वायुसेना और एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार कुछ भी नहीं बचा. उन्होंने ये भी कहा कि ये कार्रवाई सिर्फ अमेरिका के हित में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए की गई है.
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
इसके साथ ही एक बार फिर ट्रंप ने दोहराते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार देने से दुनिया का बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा. क्योंकि उनका मानना है कि ‘अगर ईरान को परमाणु हथियार मिल गया, तो दुनिया का बड़ा हिस्सा उड़ जाएगा और वह इसे लगभग तुरंत इस्तेमाल करेगा.’ इतना ही नही बल्कि ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्व पर भी बात करते हुए कहा कि कुछ देशों को अपनी ऊर्जा का 90 से 95 प्रतिशत इधर से ही मिलता है. ट्रंप ने कहा कि ‘हमारे पास सिर्फ एक छोटा सा चोक पॉइंट है, और ईरान ने इसका सालों से बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया है, लेकिन अब ये काम नहीं कर रहा.’ उनका यह बयान ऐसे समय आया जब जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें :- बरेली: मुठभेड़ में पुलिस ने अफसर का काम किया तमाम, सास-साले की हत्या का था आरोपी

