Weather Update: 19 मार्च से बदलेगा NCR का मौसम, बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण होगा कम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 मार्च से दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम में इस बदलाव से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि प्रदूषण स्तर में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

तापमान का उतार-चढ़ाव

17 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया. 18 मार्च को तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, तापमान 17 से 28 डिग्री तक रह सकता है. 21 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 22 मार्च को तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम आंशिक रूप से साफ हो सकता है.

हवा में सुधार, प्रदूषण में कमी

मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के कारण NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है. नोएडा के सेक्टर-125 में AQI 162, सेक्टर-62 में 126, सेक्टर-1 में 137 और सेक्टर-116 में 147 दर्ज किया गया. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 138, लोनी में 180, संजय नगर में 119 और वसुंधरा में 149 AQI दर्ज हुआ. दिल्ली के कई इलाकों जैसे अलीपुर, अशोक विहार, चांदनी चौक और मथुरा रोड में AQI 100 से 150 के बीच रहा.

मध्यम श्रेणी में प्रदूषण

ज्यादातर इलाकों में AQI 100 से 200 के बीच दर्ज किया गया, जिसे मध्यम श्रेणी माना जाता है. हाल के दिनों में साफ मौसम और हवाओं की वजह से प्रदूषण स्तर में कमी आई है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की है.

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि 19 मार्च से होने वाली बारिश और हवाएं वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाएंगी. हालांकि, बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: बरेली: मुठभेड़ में पुलिस ने अफसर का काम किया तमाम, सास-साले की हत्या का था आरोपी

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This