फोटो के लिए गिड़गिड़ाई थीं मेलोनी.. डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर बवाल जारी, विदेश मंत्री ने रद्द किया US दौरा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की ओर से झूठा बताए जाने के बाद दोनो देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, जिससे उनके कूटनीतिक संबंध खराब होते दिख रहे हैं, क्योकि दोनों देशो के बीच इस तनातनी वाले माहौल में इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका का अपना दौरा ही स्थगित कर दिया है. वह वीकेंड पर अमेरिका जाने वाले थे.

बता दें कि दोनो देशों के बीच बीते कई महीनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक हास्यास्पद दावा कर दिया था जी-7 समिट के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक साथ एक तस्वीर खिंचवाने की अपील की थी. उनकी इस टिप्पणी पर मेलोनी ने एक वीडियो शेयर कर तीखा जवाब दिया था.

इटली और मेलोनी कभी भीख नहीं मांगते 

मेलोनी का कहना था कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक मनगढ़ंत कहानी रच ली. उन्होंने कहा कि मैं या फिर इटली की जनता कभी भी इस तरह गिड़गिड़ाने वाले नहीं हैं. उनके इस जवाब के बाद ही विदेश मंत्री ने अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी फ्लोरिडा में अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो से मुलाकात करने वाले थे. उन्होंने भी डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गंभीर और उकसावे वाला बताया. मेलोनी ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा था कि आजकल वह अपने सहयोगी देशों का अपमान करते हैं, जबकि पश्चिम के दुश्मन रहे देशों से वह नजदीकी बढ़ा रहे हैं.

फोटो के लिए गिड़गिड़ाई थीं मेलोनी

दरअसल, बीते कुछ महीनों से इटली और अमेरिका के संबंध काफी खराब चल रहे हैं, दोनो देशो के रिश्ते में उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि जी-7 समिट के दौरान मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए जॉर्जिया मेलोनी गिड़गिड़ा रही थीं. इतना ही नहीं समिट के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में मेलोनी से कहा था कि आपने तो मुझे छोड़ ही दिया है. इस पर मेलोनी ने कहा था कि ऐसा नहीं है, हम लोग तो लंबे समय से दोस्त रहे हैं.

 ऐसी चीजों पर तत्काल जवाब देना जरूरी

इसके अलावा ट्रंप ने आगे जो कहा वो  इटली को चुभने वाला था. दरअसल, ट्रंप ने कहा कि शायद मेलोनी खुश थीं क्योंकि मैंने उनसे बात की. मैं उनसे बात नहीं करने वाला था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मेरे आई थीं और कह रही थीं कि प्लीज मेरे साथ एक फोटो खिंचवा लीजिए. वह मेरे साथ एक फोटो चाहती थीं. इसी पर फिर जवाब देते हुए मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का बयान गलत है. उन्होंने एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई है. ऐसी चीजों पर तत्काल जवाब देना चाहिए और वही मैं दे रही हूं. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का बयान पूरी तरह गलत और हैरान करने वाला है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version