गाजा के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे जहाज पर ड्रोन से हमला, वि‍मान में लगी आग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Drone Attack: हमास इजरायल युद्ध में तबाह हुए गाजा के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे एक जहाज पर माल्टा समुद्र तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रोन से हमले किये गए. जिससे विमान में आग लग गई. गनीमत ये रही कि समय रहते विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया. इस हमलें की जानकारी पोत परिवहन का संचालन करने वाले समूह द्वारा दी गई है.

उन्‍होंने बताया कि हमले के कारण जहाज पर आग लग गई लेकिन उसपर काबू पा लिया गया. वहीं,  माल्टा सरकार ने बताया कि कॉन्शन्स नाम के जहाज पर चालक दल के 12 सदस्य और चार आम लोग सवार थे. फिलहाल सभी लोग सुरक्षित है, किसी को कोई चोट नहीं आई है.

इजरायल पर लगा आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रीडम फ्लोटिला कोलेशन ने अपने जहाज पर हमले के लिए इजरायल पर आरोप लगाया है. हालांकि इस दौरान कोई सबूत नहीं दिया गया कि ड्रोन से किये गए हमलों के कारण विमान में आग लगी. वहीं, उनके द्वारा जारी किए गए एक वीडियों में विस्फोट की आवाज सुनी जा सकती है. वहीं, एक अन्य वीडियो में आग की लपटें भी देखी जा सकती हैं.

इजरायल ने लगाई मानवीय सहायता सामग्री पर रोक

वहीं, फ्रीडम फ्लोटिला कोलेशन के द्वारा लगाये गए आरापों पर इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. बता दें कि इजराइल ने दो महीने से गाजा में किसी भी तरह की मानवीय सहायता पर रोक लगा रखी है, जिससे गाजा में करीब 19 महीने से जारी युद्ध में भीषण मानवीय संकट पैदा हो गया है.

गाजा में खत्‍म होने के कगार पर मानवीय सहायता सामग्री

फ्रीडम फ्लोटिला के मुताबिक, शुक्रवार को माल्टा तट से लगभग 26 किलोमीटर दूर समुद्र में जहाज पर हमला हुआ. वहीं हादसे के दौरान जहाज पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो विस्‍फोट हुए, जिसके बाद विमान में आग लग गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मानवीय सहायता समूहों ने चेतावनी दी है कि गाजा में यह (मानवीय सहायता सामग्री) खत्म होने के कगार पर है.

गाजा में बिना कार्रवाई के ही बढ़ सकती है अव्‍यवस्‍था

ऐसे में ही रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि यदि मानवीय सहायता का वितरण तुरंत शुरू नहीं हुआ तो उसे अपने गाजा कार्यक्रमों के लिए आवश्यक भोजन, दवा और जीवन रक्षक आपूर्ति नहीं मिल पाएगी. ऐसे में गाजा में मानवीय सहायता को पहुंचाने दिया जाना चाहिए. बंधकों को रिहा किया जाना चाहिए. नागरिकों की सुरक्षा की जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि तत्काल कार्रवाई के बिना, गाजा में अव्यवस्था और बढ़ जाएगी, जिसे मानवीय प्रयासों से कम नहीं किया जा सकेगा.

इसे भी पढें:-पहलगाम हमले में शहीद पर्यटकों को चीन में दी गई श्रद्धाजंलि, भारतीय दूतावासों में रखा गया कार्यक्रम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version