‘अमेरिका किसी भी हमले का जवाब देने को तैयार’, ईरान के IRGC की चेतावनी पर US का जवाब

Must Read

US-Iran War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी है कि ईरान में हर आतंकी कार्रवाई के बदले अमेरिकी कंपनियों की इकाइयों को निशाना बनाया जाएगा. इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के किसी भी हमले को रोकने के लिए तैयार है.

IRGC ने Oracle के डेटा सेंटर को बनाया निशाना 

दरअसल, IRGC ने दावा किया है कि उसने दुबई में स्थित Oracle के डेटा सेंटर को निशाना बनाया है. राज्य मीडिया के मुताबिक, यह कदम क्षेत्र में अमेरिका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई में तेजी को दर्शाता है. राज्य मीडिया द्वारा जारी बयान में IRGC ने कहा कि ईरान के गार्ड्स ने दुबई में Oracle डेटा सेंटर को निशाना बनाया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

हमलों के जवाब में की कार्रवाई

इससे पहले भी IRGC ने दावा किया था कि उसने Amazon के क्लाउड कंप्यूटिंग सेंटर को Bahrain में निशाना बनाया. राज्य मीडिया के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान पर हुए हमलों के जवाब में की गई थी. इन लगातार दावों से संकेत मिलता है कि अब ईरान का फोकस खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका से जुड़े टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता जा रहा है.

ईरान के टारगेट पर 18 बड़ी टेक कंपनियां 

गत मंगलवार को IRGC ने धमकी दी थी कि 1 अप्रैल से वह बड़ी अमेरिकी टेक और इंडस्ट्रियल कंपनियों को निशाना बनाएगा. बयान में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग समेत कुल 18 कंपनियों का नाम लिया गया था. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि हमला डेटा सेंटर को निशाना बनाकर किया गया. बताया जा रहा है कि करीब 18 बड़ी टेक कंपनियां ईरान के टारगेट पर हैं.

इसे भी पढ़ें. Iran US War: युद्ध के बीच अमेरिका ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को हटाया, कई जनरल भी बर्खास्त

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This