Earthquake: अंडमान सागर क्षेत्र में कांपी धरती, 5.2 रही भूकंप की तीव्रता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: अंडमान सागर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई. गुरुवार की सुबह आए इस भूकंप की वजह से लोगों में दहशत हैं. हालांकि, गनीमत ये है कि अभी तक इस भूकंप के वजह से किसी जनहानी की कोई खबर सामने नहीं आई है.

वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अंडमान सागर में यह भूकंप गुरुवार की सुबह 8:49 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र समुद्र तल से 75 किलोमीटर की गहराई में होने के साथ 5.57° उत्तरी अक्षांश और 95.07° पूर्वी देशांतर पर था.

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी भूकंप के झटके

इसके अलावा, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेण और सुधागड तालुकों में भी बुधवार की रात हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि पेण तालुका के तिलोरे और सुधागड़ तालुका के महागांव क्षेत्रों में रात करीब 10 बजे ये झटके महसूस हुए. हालांकि, रायगढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी सागर पाठक ने बताया कि इन घटनाओं में किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है.

इसे भी पढें:-अमेरिका ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, बिना हथियार वाली मिनटमैन-3 परमाणु मिसाइल का किया परीक्षण

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version