ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज इबादत हुसैन टेस्ट सीरीज से बाहर

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश की टीम को मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जिसको लेकर मेजबान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है लेकिन अभी तक बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड की घोषणा नहीं की है. वहीं बांग्लादेश के प्रमुख तेज गेंदबाज इबादत हुसैन अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. बांग्लादेश की टीम अभी अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों की वजह से जहां जूझ रही है तो वहीं इबादत हुसैन का बाहर होना उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश की टीम 13 अगस्त को डार्विन के स्टेडियम में खेलेगी. वहीं इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बांग्लादेश की टीम को सीए इलेवन के खिलाफ एक प्रैक्टिस मुकाबला भी खेलने का मौका मिलेगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उनके युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा जो अभी चोटिल हैं उनको लेकर उम्मीद जताई है कि वह सीरीज शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे जिसमें लिटन दास को भी ऐसी संभावना जताई गई है.

साइड इंजरी के स्कैन के नतीजों का इंतजार

बांग्लादेश को अभी भी उनकी साइड इंजरी के स्कैन के नतीजों का इंतजार है. टीम को यह भी उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास अपनी पिंडली की चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल पाएंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच यह 2 मैचों की सीरीज में दोनों टीमों के बाद प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर रहने वाली है.

तीन दिन का वॉर्मअप मुकाबला

बांग्लादेश की टीम तीन अगस्त से डार्विन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ तीन दिन का वॉर्मअप मुकाबला खेलेगी. यह मैच बांग्लादेश को उसी मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट से पहले अच्छी प्रैक्टिस का मौका देगा और इसको लेकर उनके बैटिंग कोच मोहम्मद अशरफुल को उम्मीद है कि उनके पास चुनने के लिए पूरी टीम उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें. ओडिशा में हादसाः तालाब में गिरी बेकाबू कार, पांच युवकों की मौत, लौट रहे थे बारात से

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version