International News: गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा इक्वाडोर, राजधानी में हुआ ब्लैकआउट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: पिछले दिनों इक्वाडोर में भारी बारिश और तबाही का मंजर देखने को मिला था. अब इक्वाडोर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इक्वाडोर अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जलविद्युत संयंत्रों पर बहुत अधिक निर्भर है. इस समय इक्वाडोर में ब्लैकआउट हो गया है, जिस कारण 18 मिलियन से अधिक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. देश के हर कोने में हालात कमोबेश एक ही हैं.

ऊर्जा की किल्लतों को लेकर लोकनिर्माण मंत्री रॉबर्टो लुके ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन टूटने की वजह से बिजली संकट पैदा हुआ है. बुधवार को देश में हालात यह रहे कि दोपहर के समय राजधानी क्विटो में सबवे सिस्टम ठप हो गया और ट्रैफिक लाइटों ने काम करना बंद कर दिया.

हालात बिगड़े

देश में ब्लैक आउट के तुरंत बाद लोकनिर्माण मंत्री रॉबर्टो लुके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ट्रांसमिशन लाइन में खराबी है, इसलिए पूरे देश में बिजली नहीं है.” वहीं, क्विटो के मेयर पाबेल मुनोज़ ने एक्स पर कहा, कि यह घटना बड़ी रही होगी, क्योंकि इससे मेट्रो की बिजली भी चली गई, जिसका अपना अलग सिस्टम है. स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ क्षेत्रों में पीने का पानी नहीं पहुंचा जिससे हालात बिगड़ गए

गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा देश

दरअसल, इस समय इक्वाडोर गंभीर ऊर्जा संकट से गुजर रहा है. इसका अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर सरकार ने लोगों से ऊर्जा की खपत को कम करने की अपील की है. इक्वाडोर में बिजली की कमी के कारण जनजीवन काफी परेशानियों का सामना कर रहा है. बता दें कि देश की अधिकांश ऊर्जा पड़ोसी कोलंबिया से आती है.

यह भी पढ़ें: दक्षिण चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात खराब, 9 की मौत; लाखों घरों की बिजली गुल

Latest News

Alcohol Based Medicines: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेंगी ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार ने सख्त किए नियम

Alcohol Based Medicines: केंद्र सरकार ने अधिक मात्रा में एथाइल अल्कोहल वाली कुछ औषधीय तैयारियों के नियमन को सख्त कर दिया है. 12 प्रतिशत से अधिक एथाइल अल्कोहल और 30 मिलीलीटर से बड़े पैक वाले तय उत्पादों को अब छूट नहीं मिलेगी. इनकी बिक्री के लिए लाइसेंस और डॉक्टर की पर्ची जरूरी होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version