इजिप्ट में बड़ा हादसा, रेड सी में डूबी टूरिस्ट पनडुब्बी, 6 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Egypt: इजिप्ट के हर्गड़ा शहर के पास रेड सी में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक टूरिस्ट पनडुब्बी डूबने से कम से कम छह लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से चार की हालत गंभीर है. हादसे के समय पनडुब्बी में करीब 40 लोग सवार थे.

29 लोगों को निकाला गया बाहर

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. बचाव दल ने अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि, हादसा कैसे हुआ, अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या समुद्र की प्रतिकूल परिस्थितियों के वजह से हादसा हो सकता है.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

हर्गड़ा और रेड सी तट पर टूरिस्टों की संख्या ज्यादा होने के कारण से इन हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है. सरकार पर अब दबाव बढ़ रहा है कि वह टूरिस्ट पनडुब्बियों की सुरक्षा जांच को और कड़ा करे. इस दुर्घटना के बाद रेड सी में चल रही अन्य टूरिस्ट पनडुब्बियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई.

ये भी पढ़ें :- आयुष्मान भारत योजना अनुकरणीय… पीएम मोदी के ‘स्वस्थ भारत मिशन’ की UN ने की सराहना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version