मिस्र में यूनिवर्सिटी की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत; 33 घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Egypt: मिस्र में एक भीषण सड़क हादसा होने ही खबर सामने आई है. यहां पूर्वोत्तर इलाके में यूनिवर्सिटी के छात्रों को ले जा रही एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. इस घटना की जानकारी देते हुए मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह हादसा ऐन सोखना राजमार्ग पर हुई है.

 यूनिवर्सिटी की बस से घर लौट रहे थे छात्र

इस बस में स्वेज स्थित गलाला विश्वविद्यालय के छात्र सवार थे, जो ऐन सोखना राजमार्ग से घर लौट रहे थे कि अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. वहीं, तुरंत ही पुलिस विभाग को इस हादसे की जानकारी दी गई. हालांकि यह हादसा कैसे हुआ है स्वास्थ्य मंत्रालय इसका खुलासा नहीं किया है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं, मिस्र सरकार ने बयान जारी कर बताया कि मौके पर 28 एम्बुलेंस पहुंचीं. इस दौरान सभी घायलों को इलाज के लिए स्वेज मेडिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचाया गया.

हर साल जाती है हजारों लोगों की जान 

दरअसल, मिस्र में हर साल हजारों लोगों की जान जानलेवा यातायात दुर्घटनाओं में जाती है,क्‍योंकि यहां परिवहन सुरक्षा के रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा खराब है. ज्यादातर दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार, खराब सड़कें और यातायात नियमों का पालन न करना होता है.

इसे भी पढें:-Election Commission of India: इंतजार खत्म…, आज होगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version