अब चुनाव से संबंधी कामों के लिए नहीं इंस्टॉल करना होगा ढेरों ऐप्स, ECI ने लॉन्च किया ECINET, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग की ओर से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म (ऐप) पेश किया गया है, जिसमें चुनाव से जुड़ी सभी तरह की जानकारी एक जगह पर ही मिलेगी. चुनाव आयोग के नए ऐप का नाम ECINET है, जो कई सारे कामों को आसान बनाने में मदद करेंगा. आयोग के इस कदम से करोड़ों मतदाताओं, चुनाव अधिकारी और अलग अलग चुनावी दलों को नेताओं को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

आपको बता दें कि देशभर के करोड़ों लोग चुनाव आयोग की तरफ से लॉन्च किए गए इस सिंगल प्लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल ऐप और वेब के माध्यम से कर सकेंगे. इसके मदद से चुनाव संबंधित कई सारे कामों को एक जगह पर किया जा सकेगा. इस ऐप लॉन्च के बारे में पोल पैनल की ओर से रविवार को जानकारी दी गई.

अलग-अलग ऐप्स से मिला छुटकारा

ECINET चुनाव से जुड़े कामों को कितना आसान बनाने वाला है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलग-अलग ऐप्स और वेब पर मिलने वाली कुछ 40 सर्विस को अब एक जगह पर ही एक्सेस किया जा सकेगा. ECINET पर यूजर्स Voter Helpline, Voter Turnout, CVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App के काम आसानी से कर पाएंगे.

100 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

जानकारों के मुताबिक, ECINET लॉन्च होने के बाद अब मोबाइल यूजर्स को चुनाव या फिर चुनाव आयोग से संबंधित कामों के लिए कई ऐप्स इंस्टाल नहीं करना पड़ेगा. वहीं, इसका एक ये भी फायदा होगा कि यूजर्स को अलग अलग ऐप्स के लिए आईडी या फिर पॉसवर्ड को भी नहीं याद रखना होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ECI के इस सिंगल प्लेटफॉर्म से पूरे इलेक्शन सिस्टम के साथ साथ करीब 100 करोड़ वोटर्स को डायरेक्ट फायदा पहुंचेगा. बता दें कि ECINET का प्रस्ताव कुछ समय पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक बैठक के दौरान दिया था.

इसे भी पढें:-Madrid Open Tennis: विश्व की नंबर वन महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने जीता 20वां खिताब, फाइनल में कोको गॉफ को दी मात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version