अमेरिका मिड टर्म चुनाव के सबसे बड़े निजी डोनर बने एलन मस्क, 27.6 करोड़ डॉलर किया दान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Mid Term Election Fund: अमेरिका में 3 नवंबर को मिड टर्म चुनाव होने वाले है, लेकिन इससे पहले ही दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल एलन मस्क ने राजनीतिक दलों और चुनावी संगठनों को बड़ी रकम दान की है. ये सिर्फ डोनेशन नहीं है बल्कि इस बात का संकेत भी है कि ट्रंप और मस्क के बीच फिलहाल सब सही चल रहा है.

चुनाव के सबसे बड़े निजी डोनर बने मस्क

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने जुलाई से अब तक दक्षिणपंथी उम्मीदवारों का समर्थन करने वाले संगठनों को 276 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.6 करोड़ डॉलर (लगभग 26,38,30,33,200 रुपये) दिए हैं. इस रकम के साथ वह 3 नवंबर को होने वाले मिड टर्म चुनाव के सबसे बड़े निजी डोनर बन गए हैं.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version