एलन मस्क का भारतीय मूल की पार्टनर से हुआ ब्रेकअप, शिवोन जिलिस ने खुद दी जानकारी 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SpaceX owner: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मस्क की पार्टनर और चार बच्चों की मां और न्यूरालिंक की सीनियर एक्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने ऐलान किया है कि मस्क के साथ उनका रिश्ता अब खत्म हो गया है. इस दौरान सबसे खास बात ये है कि अलग होने की कारण कोई लंबी खींचतान नहीं, बल्कि यह सब अचानक हुआ.

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

दरअसल, भारतीय मूल और कनाडाई मूल की टेक एक्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखकर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी. शिवोन ने लिखा कि बिना किसी चेतावनी के ‘प्यार में होने’ से ‘अलग होने’ की स्थिति में जाना बहुत कठिन होता है. लेकिन कभी-कभी जिंदगी ऐसी ही होती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी ‘अच्छे दोस्त और बच्चों के माता-पिता’ की भूमिका निभाती रहेंगी.

मस्क के साथ चार बच्चे

बता दें कि शिवोन जिलिस और एलन मस्क के कुल चार बच्चे हैं. नवंबर 2021 में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था, फरवरी 2024 में बेटी अरकॉडिया और फरवरी 2025 में बेटे सेल्डन का जन्म हुआ.

जिलिस का भारतीय कनेक्शन भी समझिए

बता दें कि शिवोन जिलिस के बायोलॉजिकल पिता एक भारतीय एक्सचेंज स्टूडेंट थे. मस्क ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में गर्व से जिक्र किया था कि उनकी पार्टनर आधी भारतीय हैं और उनके एक बेटे का मिडिल नाम महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर ‘शेखर’ रखा गया है.

मालूम हो कि एलन मस्क का परिवार काफी बड़ा और चर्चाओं में रहा है. मस्क अब तक कुल 14 बच्चों के पिता बन चुके हैं, जो उन्होंने अलग-अलग रिश्तों और शादियों से हुए हैं, जिनमें जस्टिन विल्सन, तलुता रिले, गायिका ग्रिम्स, शिवोन जिलिस और एशले सेंट क्लेयर शामिल हैं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version