दुनिया में अमीरी के बादशाह बने एलन मस्क, जानें कुल संपत्ति

Elon Musk : स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ रुपए हो गई. माना जा र‍हा है कि पूरी दुनिया में अब तक कोई इतना अमीर नहीं हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एलन मस्क की दौलत में यह बड़ी बढ़ोतरी मुख्य रूप से उनकी प्राइवेट रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स की वैल्यूएशन में तेज उछाल से आई है. बता दें कि स्पेसएक्स की हालिया टेंडर ऑफर में कंपनी की कीमत 800 बिलियन डॉलर आंकी गई, जो कि अगस्त में 400 बिलियन डॉलर थी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब वह दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज से 400 बिलियन डॉलर यानी करीब 36.32 करोड़ रुपए से आगे हैं.

2026 में आईपीओ लाने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में मस्क 500 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे. बता दें कि खबर सामने आए 2 महीने भी पूरे नहीं हुए कि मस्क की संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा उछाल आया है. इस‍के साथ ही स्पेसएक्स अगले साल 2026 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है और इसमें कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है. इससे मस्क की संपत्ति और बढ़ सकती है.

टेस्ला में मस्‍क का 12 फीसदी हिस्सा

बता दें कि मस्क के पास टेस्ला में करीब 12 फीसदी हिस्सा है और उसकी कीमत लगभग 197 बिलियन डॉलर बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल टेस्ला के शेयर 13 फीसदी बढ़े हैं, फिलहाल बिक्री में कुछ गिरावट भी आई है. सोमवार को शेयर करीब 4 फीसदी चढ़े, ऐसे में जानकारी देते हुए मस्क ने बताया कि कंपनी रोबोटैक्सी का टेस्ट कर रही है, जिसमें आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटर नहीं रखा जा रहा.

सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पे पैकेज किया मंजूर- एलन मस्‍क

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर में टेस्ला के शेयरधारकों ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज मंजूर किया था, जो कि इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पे पैकेज है. इसी के तहत कंपनी को AI और रोबोटिक्स में बड़ा खिलाड़ी बनाने का समर्थन मिला. बता दें कि मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI 15 बिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत कर रही है, फिलहाल अभी तक xAI की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है. कुल मिलाकर मस्क की संपत्ति में तेज बढ़ोतरी उनकी कंपनियों के हाई वैल्यूएशन से हो रही है.

इसे भी पढ़ें :- कश्मीर भारत का था और रहेगा…, UN में पाकिस्तान को करारा जवाब

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version