मैक्रों ने भारतीयों को दिया बंपर ऑफर, भारत से रिश्तों पर भी दुनिया को दिया मैसेज

Emmanuel Macron Podcast : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मशहूर पॉडकास्टर राज शमानी के साथ शो में भारत-फ्रांस संबंधों, तकनीकी सहयोग, वैश्विक शक्ति संतुलन और अमेरिका-चीन के बीच उभरती विश्व व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की. बता दें कि उनका यह एपिसोड ऐसे समय आया है, जब मैक्रों भारत दौरे पर हैं और साथ ही पीएम मोदी से उनकी अहम मुलाकात भी प्रस्तावित है.

बता दें कि पॉडकास्ट के दौरान राज शमानी ने मैक्रों से सवाल किया कि ‘क्या आपको लगता है कि भारत और फ्रांस एक उदाहरण पेश कर रहे हैं?’ ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग रेखांकित करते हुए मैक्रों ने कहा कि विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी लगातार मजबूत हुई है. लेकिन ‘आपके देश के साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की पहल हुई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि मुझे विश्वास है कि जब हम साथ काम करते हैं तो बेहतर परिणाम देते हैं.’

हम इस दृष्टिकोण के समर्थक हैं– फ्रांस

इसके साथ ही उनका कहना है कि ‘फ्रांस और भारत दोनों ही किसी एक महाशक्ति पर निर्भर नहीं रहना चाहते. क्‍योंकि हम अमेरिका और चीन दोनों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं. बता दें कि भारत और फ्रांस के इन दोनों देशों के साथ अलग-अलग रिश्ते हैं.’ ऐसे में मैक्रों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘हम इस दृष्टिकोण के समर्थक हैं.’

भारत-फ्रांस के बीच बढ़ रहा संदेश

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पॉडकास्ट के दौरान मैक्रों ने भारतीय छात्रों को फ्रांस आने का निमंत्रण भी दिया. इसके साथ ही उन्‍होंने भारतीय छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि यदि आप फ्रांस आते हैं तो आपको उच्च गुणवत्ता वाले विश्वविद्यालयों और संस्थानों तक पहुंच मिलेगी.’ ऐसे में उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रांस में पढ़ाई के लिए अंग्रेजी भाषा में पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं. पिछले कुछ समय में फ्रांस में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रहा है. इस दौरान तकनीक, प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अनुसंधान के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है.

दोनों देशों के बीच संबंधों को नई रणनीतिक

जानकारी के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मंगलवार को मुंबई पहुंचे और वहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी इस मौके पर मौजूद थे. बता दें कि मुंबई आगमन के बाद मैक्रों की प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मुलाकात निर्धारित है, जिसमें रक्षा सहयोग, निवेश, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उनके इस दौरे से भारत-फ्रांस संबंधों को नई रणनीतिक अहमियत मिल रही है.

इसे भी पढ़ें :- सदस्य नहीं बना…, ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में पहुंचा भारत, ऑब्जर्वर बन रख रहा पैनी नजर

Latest News

US-Israel एयरस्ट्राइक में मारा गया ईरानी सेना का कमांडर-इन-चीफ हतामी, ट्रंप बोले-खत्म कर देंगे खामेनेई का क्रूर शासन!

Israel Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरानी सेना के कमांडर.इन.चीफ आमिर हतामी के मारे जाने...

More Articles Like This

Exit mobile version