Pakistan News: पाकिस्तान को बड़ा झटका, अब इस एजेंसी ने लगाया प्रतिबंध; यहां नहीं भर पाएगा उड़ान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: पाकिस्तान इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. आलम यह है कि कोई भी एजेंसी उसपर प्रतिबंध लगा दे रही है. वहीं, अगर कोई पहले से उसपर प्रतिबंध लगाए रखा है तो पाकिस्तान को राहत देने के लिए तैयार नहीं है. इसी बीच यूरोपीय संघ की एक विमानन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. ईयू की इस एजेंसी ने पाकिस्तान के उड़ानों पर से प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान की उड़ानें यहां बंद रहेंगी.

विदेशी मीडिया की मानें तो यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि उड़ानों को शुरू करने की अनुमति देने का कोई कारण अभी तक नहीं मिल सका है.

पाकिस्तान एयरलाइंस पर रोक

जानकारी दें कि यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी ने जिन एयरलाइंस को प्रतिबंधित किया है उनमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और पाकिस्तानी एयरलाइंस का नाम शामिल है. आपको बता दें कि यह फैसला एयर सेफ्टी कमेटी की समीक्षा के बाद लिया गया. पिछले साल 7 से 30 नवंबर के बीच ऑन-साइट असेसमेंट में सेफ्टी निरीक्षण किया गया था. इस निरीक्षण में पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की भूमिका संतुष्ट करने वाली नहीं पाई गई थी. इसके बाद यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी ने यह फैसला लिया है.

इस वजह से प्रतिबंध जारी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों की लाइसेंसिंग के संबंध में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई थी. पिछले दिनों हुई जांच के दौरान फ्लाई जिन्ना को सुधार करने को कहा गया था. पीसीएए द्वारा पिछले 6 मई को इसको लेकर अपनी रिपोर्ट दर्ज की गई थी. वहीं, यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी के सामने 14 मई को रिपोर्ट सौंपी गई थी. हालांकि, इस रिपोर्ट से यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी संतुष्ट नहीं दिखी. यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान अयरलाइंस पर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें: दोषी करार होने के बाद पहली बार बोले डोनाल्ड ट्रंप, जेल जाने को लेकर कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version