मेक्सिको में भयंकर विस्फोट से 23 लोगों की मौत, राष्ट्रपति शीनबाम ने जताया शोक

Explosion in Mexico : वर्तमान में मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर में सुपरमार्केट में भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग से 23 लोगों की मौत हो गई है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 बच्चे भी शामिल हैं. इसके साथ ही हादसा डे ऑफ द डेड फेस्टिवल के दौरान हुआ. राष्ट्रपति शीनबाम ने हादसे पर शोक जताया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोनारा के गवर्नर ने जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि सोनारा रेड क्रॉस सोसायटी ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बता दें कि रेडक्रॉस के 40 वॉलंटियर्स ने पुलिस और 10 एम्बुलेंस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में 4 बच्चों समेत 23 लोगों के शव हुए बरामद

इसके साथ ही सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने हादसे की पुष्टि करते हुए फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में ‘डे ऑफ द डेड’ त्योहार मनाया जा रहा है. इसके साथ ही शोभायात्राएं निकालते हुए अपनों को श्रद्धांजलि देते हैं. इसके साथ ही हर्मोसिलो शहर की सुपर मार्केट में अचानक एक स्टोर में धमाका हो गया और भयंकर आग लग गई. बता दें कि इस हादसे में 4 बच्चों समेत 23 लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं

सांस लेने में दिक्कत की वजह से हुए बेहोश

इस मामले को लेकर अटॉर्नी जनरल ने बताया कि लोगों की मौत आग लगने से पैदा हुई और जहरीली गैसों से दम घुटने के कारण हुई. ऐसे में हादसे में आग इतनी विकराल थी कि धुंआ तेजी से पूरे स्टोर में फैला. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कांच की चारदिवारी और सिंगल एग्जिट गेट होने के कारण धुंआ बाहर नहीं निकल पाया. उन्‍होंने ये भी बताया कि सांस लेने में दिक्कत के कारण लोग बेहोश हो गए और बाहर निकाले जाने तक वे दम तोड़ चुके थे. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटा लिए हैं और शवों का परीक्षण किया है.

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके जताया शोक

जानकारी देते हुए सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने बताया कि हर्मोसिलो नगरपालिका ने आतंकी हमला होने से इनकार किया है. बताया जा रहा है कि धमाका होने और आग लगने की सही वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच के आदेश दिए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट लिखकर हादसे पर शोक जताया है.

 इसे भी पढ़ें :- चीन ने बनाई दुनिया को हैरान करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल, आवाज से 5 गुना तेज स्पीड, साइज भी कर लेगी चेंज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version