इमरान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, बोले- ‘आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने नहीं दिखाई ऐसी हिम्मत’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के फलस्तीन लिखे बैग की चर्चा इजरायल से लेकर पाकिस्तान तक है. अब इमरान खान (Imran Khan) की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary) ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर प्रियंका गांधी की फोटो को पोस्‍ट किया और उनकी जमकर तारीफ की. फोटो में प्रियंका गांधी के कंधे पर फलस्तीन के समर्थन वाला बैग है. बैग में तरबूज सहित अन्य प्रतीक बने हैं. फलस्तीन की संस्कृति में इन प्रतीकों को अहम माना जाता है.

किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी नहीं दिखाई म्मत

फवाद चौधरी ने अपने पोस्‍ट में लिखा, जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी खूब धाक जमाई है. यह शर्मनाक है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई. प्रियंका गांधी की यह वायरल तस्वीर सोमवार की है, जब वे संसद पहुंची थीं.

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी

हाल ही में प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है. पहले यहां से उनके भाई राहुल गांधी सांसद थे. मगर उन्होंने रायबरेली सीट को बरकरार रखा और वायनाड सीट खाली कर दी. इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया। पहली बार चुनाव जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंचीं हैं.

Latest News

हवाई सफर पर ‘मिडिल ईस्ट तनाव’ की मार: Air India ने बढ़ाया किराया, जानें कितने बढ़े दाम

Air India और Air India Express ने 12 मार्च से फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये अतिरिक्त देने होंगे जबकि कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 10 से 90 डॉलर तक का शुल्क लगेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version