FIH प्रो लीग में पाकिस्तान की बेइज्जती, टीम पहुंची इंग्लैंड लेकिन कप्तान को ही नहीं मिल सका वीजा!

New Delhi: पाकिस्तान हॉकी टीम को इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट के आखिरी चरण के लिए वीजा की दिक्कतों का समाना करना पड रहा है. इसकी वजह से टीम को अपने नियमित कप्तान अम्माद शकील बट और संभवत: मुख्य कोच मंजूर-उल-हसन के बिना खेलना पड़ सकता है. पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि अम्माद का वीजा आवेदन खारिज कर दिया गया है, जबकि टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले मंजूर के लिए वीजा हासिल करने की कोशिशें जारी हैं.

इंग्लैंड- भारत के खिलाफ चार मैच खेलेगा

इंग्लैंड में पाकिस्तान 23 जून से इंग्लैंड और भारत के खिलाफ चार मैच खेलेगा. पाकिस्तान का प्रो लीग सत्र बहुत खराब रहा है. टीम जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 11 मैच हार चुकी है और अब उसके प्रतियोगिता के शीर्ष टियर से बाहर होने का खतरा है. पाकिस्तान के डिफेंस के अहम खिलाड़ी अम्माद को वीजा इसलिए नहीं मिला क्योंकि वह पहले क्लब हॉकी खेलते समय इंग्लैंड में तय समय से अधिक रुके थे.

क्लब के साथ गलतफहमी की वजह

अधिकारी ने बताया कि यह देरी उस क्लब के साथ गलतफहमी की वजह से हुई थी, जिसके लिए वह देश में छह महीने के दौरान खेले थे. ऐसी खबरें भी थीं कि अम्माद ने एक समय ब्रिटेन में राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया था. हालांकि, पीएचएफ अधिकारी ने कहा कि वह इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकते. अम्माद की गैरमौजूदगी में सीनियर खिलाड़ी अबू बक्र के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है. अगर मंजूर समय पर अपना वीजा नहीं ले पाते हैं तो पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ताहिर जमां इंग्लैंड चरण के लिए टीम की कमान संभाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. सबरीमाला मंदिर में AI की एंट्री, भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, मिनटों में खोजे जाएंगे लापता श्रद्धालु

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version