स्पेन में बाढ़ से हालात हुए खराब, पटरी से उतरी रेल; खराब मौसम ने ली 95 की जान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Floods In Spain: स्पेन में आई बाढ़ के कारण हालात लगातार बदल रहे हैं. इस बाढ़ की वजह से अब तक 95 लोगों की जान जा चुकी है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. बता दें कि स्पेन में अचानक हुई लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई. स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार तक तूफान का असर बरकरार रह सकता है. इस कारण आने वाले दिनों में ताबाही का मंजर देखने को मिल सकता है. बाढ़ के पानी के उतरने के बाद नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा. वर्तमान में सैनिकों की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.

हालात को लेकर स्पेन के प्राधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में अचानक आई बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गयी. कई कारें बाढ़ के पानी में बह गईं. गांवों में पानी भर गया और रेल लाइन एवं राजमार्ग अवरुद्ध हो गए.

बाढ़ के कारण डिरेल हुई रेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को 92 मृतकों की संख्या की पुष्टि की. वहीं, इस बाढ़ के कारण पड़ोसी कास्तिला ला मांचा क्षेत्र में दो अन्य लोगों जबकि दक्षिणी अंदालुसिया में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि बुधवार को पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही. इस वजह से हालात और बदतर हो गए. रेल प्राधिकारियों ने बताया कि एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 300 लोग सवार थे. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.

स्पेन के राष्ट्रपति का बयान आया सामने

स्पेन में आई बाढ़ पर वहां के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है. हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है. हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This