पहलगाम आतंकी हमले पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ की चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बात की. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री से बात करते हुए भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने कहा  पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.
विदेश मंत्री जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कल रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की. इसके अपराधियों, समर्थकों और योजना बनाने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए. साथ ही हमारे द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी बात की.
रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने उच्चतम स्तर पर आगामी संपर्कों के कार्यक्रम पर भी चर्चा की.
बता दें, 22 अप्रैल को आतंकियों ने उन निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया, जो मिनी स्विट्जरलैंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए वहां आए थे. 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में यह सबसे घातक हमला था, जिसमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे और इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रतिनिधि द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. हालांकि, बाद में टीआरएफ ने हमले में शामिल होने से इनकार कर दिया. दोनों देशों के मंत्रियों ने रूसी-भारतीय सहयोग के मुद्दों तथा पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में आई गिरावट पर चर्चा की.
—आईएएनएस
Latest News

Tesla India ने वाहन बिक्री के पहले पूर्ण वित्त वर्ष में कमाए 247 करोड़ रुपये, मुनाफा 5 करोड़ के पार

Tesla India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी ने भारत में अपने पहले...

More Articles Like This

Exit mobile version