‘खटा-खट’ वाली स्कीम पर जिनेवा से विदेश मंत्री ने राहुल पर कसा तंज, जानिए क्या कहा?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Jaishankar Geneva Visit: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की खटाखट वाली स्कीम पर तंज कसा है. सबसे खास बात है कि विदेश मंत्री ने राहुल गांधी को सात समुंदर पार से निशाने पर लिया है. जिनेवा में विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती और जीवन ‘खटाखट’ नहीं है.’

विदेश मंत्री जिस दौरान जिनेवा में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने बदलते भारत और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बात की. वहीं, विदेश मंत्री ने विपक्ष के नेता की टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ दिया.

जानिए क्या बोले एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जय शंकर इस समय जिनेवा में हैं. उन्होंने इस यात्रा के दौरान वहां पर रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक हम मानव संसाधन विकसित नहीं कर लेते, तब तक कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है. जब तक आप बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लेते, जब तक आपके पास नीतियां नहीं होतीं. इसलिए जीवन ‘खटाखट’ नहीं है. जीवन में कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. जीवन कर्मठता है. आगे उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी नौकरी की है और कड़ी मेहनत से काम किया है, वह यह जानता है. इसलिए मेरा आपके लिए यही संदेश है कि हमें इस पर कड़ी मेहनत करनी होगी.

उल्लेखनीय है कि इस साल भारत में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने प्रचार अभियान के दौरान लोगों से वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह देश की हर गरीब महिला के खाते में 1 लाख रुपये सालाना हस्तनांतरित करेंगे. उन्होंने कहा था कि ये रुपये ‘खटाखट’ यानी तुरंत हस्तांतरित होंगे.

यह भी पढ़ें: एमपॉक्स की नई वैक्सीन को WHO ने दिखाई हरी झंडी, अफ्रीका में सबसे पहले शुरू होगा टीकाकरण

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version