तख्तापलट साजिश में दोषी ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती, 27 साल की सजा शुरू होते ही बिगड़ी तबीयत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते हिरासत में रहते हुए एक पुलिस अधिकारी की निगरानी में अस्पताल ले जाया गया. उनके बेटे फ्लेवियो बोल्सोनारो ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. फ्लेवियो ने सोशल ‘एक्स’ पर लिखा कि उनके पिता को हिचकी, उल्टी और लो ब्लडप्रेशर की शिकायत थी. इसे इमरजेंसी बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं दुआ करता हूं कि यह कोई गंभीर बात न हो.”

कमजोर हो गए बोल्सोनारो?

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को पिछले हफ्ते 2022 के चुनाव परिणामों के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में दोषी ठहराया गया था, जिसके चलते उन्हें 27 साल की सजा सुनाई गई है. उनके वकीलों ने कहा है कि वे अपील करेंगे.

स्वास्थ्य कारणों से रविवार को उनकी त्वचा के आठ घावों की बायोप्सी की गई. उनके डॉक्टर क्लाउडियो बिरोलिनी ने कहा कि बोल्सोनारो काफी कमजोर हो गए हैं और उन्हें एनीमिया हो गया था. डॉक्टर ने बताया है कि पिछले महीने खराब खानपान की वजह से बोल्सोनारो एकदम कमजोर हो चुके हैं.

यह भी पढ़े: 409 मौतें, 4500 करोड़ का नुकसान: हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई भीषण तबाही

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version