US News:“भारत में हो रहे चुनाव दिलचस्प”, बोले पूर्व विदेश सचिव- “पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिका में भी उत्सुकता है. भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Harshvardhan Shringla) ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत में हो रहे चुनाव बहुत दिलचस्प है. इसका कारण सिर्फ यह नहीं कि यह सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनवा है. बल्कि, इसलिए भी क्योंकि यह पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं. हर्षवर्धन श्रृंगला कहा, मुझे लगता है कि दुनिया के साथ-साथ अमेरिका को भी भारत के आम चुनावों में रुचि है. उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति रही है ‘भारत प्रथम’. भारत के नागरिकों और उनकी प्राथमिकताओं ने हमारी विदेश नीति को निर्देशित किया है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है भारत का कद

हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत को देखने का तरीका बदल गया है. पीएम मोदी को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है और वह भी दो बार. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अन्य नेतृत्व के अपेक्षा में कहीं अधिक आगे बढ़ गया है.

तीनों अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ पीएम मोदी के रहे हैं अच्छे संबंध

पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच जारी रिश्ते पिछले 10 वर्षों में कहीं अधिक मजबूत हुए हैं.  आज हम इस स्थिति में हैं कि रणनीतिक पहलुओं पर अधिक व्यापक तरीके से विचार कर सकते हैं. हमने आपसी मतभेदों से निपटना सीख लिया है. उन्‍होंने कहा, पीएम मोदी के तीनों अमेरिकी राष्ट्रपतियों (ओबामा, ट्रंप और बाइडन) के साथ अच्छे संबंध रहे हैं.

यह भी पढ़े: America News: जो बाइडेन या Donald Trump? Nikki Haley ने बता दिया राष्ट्रपति चुनाव किसका देंगी साथ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version