Imran Khan: बीती रात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल से निकालकर इस्लामाबाद स्थित शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
अस्पताल में शिफ्ट हुए Imran Khan
इमरान खान के अस्पताल में भर्ती होने पर उनके वकील खालिद यूसफ चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “इमरान खान के मेडिकल के लिए 27 मार्च 2026 से शुरू की गई जद्दोजहद अपनी मंजिल-ए-मुराद पा गई.”
🚨 BREAKING
Former Pakistan Prime Minister Imran Khan has been shifted to Shifa International Hospital in Islamabad. pic.twitter.com/Y4eFyB6ktj
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) August 20, 2026
सफेद गाड़ी से लाए गए अस्पताल Imran Khan
पूर्व प्रधानमंत्री को सफेद गाड़ी से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल लाया गया. रात 1.05 बजे उनको जेल से लेकर इस्लामाबाद पुलिस का काफिला अस्पताल की ओर निकला. ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है.
सब-जेल घोषित होगा अस्पताल का एक हिस्सा
जानकारी के अनुसार, शिफा इंटरनेशनल अस्पताल का एक हिस्सा सब-जेल घोषित होगा. जिसके बाद इमरान खान की अस्पताल में सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जा सकेगी. बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री के चचेरे भाई और उनकी बहन जेल पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया.
शहबाज और गृह मंत्री की बीच हुई बातचीत
दरअसल, शीर्ष अदालत ने दो दिन पहले ही ये निर्देश दिया था कि इमरान खान को अस्पताल भेजा जाए. कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बीत बातचीत हुई. जिसके बाद इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया.